असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान

असम में अगले महीने 9 अप्रैल, 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2026) के लिए कांग्रेस (Congress) ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने अपने सात उम्मीदवारों का नामों की घोषणा की है. इसके अलावा, पार्टी ने 11 सीटें गठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टियों के लिए छोड़ दी है.

लिस्ट में कौन-कौन से उम्मीदवार शामिल?

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई चौथी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें, राज्य के जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से बिदिशा नियोग को उम्मीदवार बनाया गया है, तांग्ला से रोहित परिगा, बिश्वनाथ सीट से जयंत बोरा, नौबोईचा की (SC) रिजर्व सीट से डॉ. जॉय प्रकश दास, महमोरा  से ज्ञानदीप मोहन, तिताबोर सीट से प्राण कुर्मी और हैलाकांडी विधानसभा सीट से राहुल रॉय को उम्मीदवार नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस ने लेफ्ट पार्टियों की दी कौन-सी सीटें?

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की चौथी लिस्ट के साथ-साथ उन 11 विधानसभा सीटों की भी घोषणा कर दी है, जो उसने राज्य में अपने सहयोगी लेफ्ट पार्टियों के लिए छोड़ी हैं. इसमें मानस, दलगांव, धिंग, कालियाबोर, तेजपुर, सिस्सिबारगांव, मार्गेरिटा, दिगबोई, सिबसागर, मारियानी और बोकाखाट विधानसभा सीटों के नाम शामिल हैं.

Leave a Comment