कौन है दाऊद? बड़े साहब का रोल मिलने पर ऐसा था दानिश इकबाल का रिएक्शन

आदित्य धर की धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद से लोगों के मन से एक सवाल खत्म हो चुका है और वो ये है कि आखिर ये बड़े साहब हैं कौन. धुरंधर फिल्म से ही ये एक पहली थी कि आखिर बड़े साहब हैं कौन और इस रोल को किसने प्ले किया है.

अब धुरंधर 2 की रिलीज के बाद सबको इसका जवाब मिल चुका है. लेकिन, अब इस कैरेक्टर से जुड़ी मजेदार कहानी का भी खुलासा हो गया है. जो धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स से कहीं ज्यादा शानदार है. बता दें जिन्होंने फिल्म देख ली है उन्हें तो पता चल ही गया होगा कि बड़े साहब कौन हैं और जिन्होंने फिल्म नहीं देखी उनके लिए बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कैरेक्टर है.

दानिश को नहीं पता था कि बड़े साहब कौन हैं

फिल्म में दानिश इकबाल ने इस किरदार को प्ले किया है. फिल्म में लेटे-लेटे दानिश ने जितनी शानदार एक्टिंग की है, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है. लेकिन, पर्दे के पीछे की कहानी के बारे में बात करें तो वो कुछ और ही है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने बताया कि उन्हें खुद फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बात का अंदाजा नहीं था कि बड़े साहब वहीं हैं.

कौन है दाऊद? बड़े साहब का रोल मिलने पर ऐसा था दानिश इकबाल का रिएक्शन

रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर इसे सीक्रेट रखना चाहते थे और वो इसे लेकर काफी ज्यादा गंभीर भी थे. दानिश ने इंटरव्यू में कहा,’ईमानदारी से कहूं तो कुछ महीने पहले तक मुझे भी नहीं पता था कि मेरा किरदार ही बड़े साहब है. मुझे थोड़ा शक जरूर था, लेकिन आदित्य ने इसकी जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी थी.

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने बताया,’जब मुकेश छाबड़ा ने उन्हें दाऊद का रोल ऑफर किया, तो उनका पहला सवाल था-कौन दाऊद. क्योंकि दाऊद तो किसी का भी नाम हो सकता है, है ना? लेकिन जब उन्हें क्लियर किया गया कि ये किस बारे में है तो वो हैरान रह गए थे और पूछा था कि क्या आप वाकई श्योर हैं. ‘ दानिश ने कहा कि उन्हें लगता था कि वो दाऊद जैसे बिल्कुल भी नहीं दिखते.

ये भी पढ़ें:-कौन है धुरंधर 2 में हमजा के संग परछाई की तरह रहने वाला रिजवान? रणवीर सिंह संग है पुराना नाता

 

Leave a Comment