बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो हर ओकेजन पर फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने यूएई का मदर्स डे मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करते हुए पुराने दिनों को याद किया है. विवेक ने उस वक्त को याद किया जब उनका करियर काफी लो पॉइंट पर चल रहा था और वो अपनी मां की गोद में सिर रखकर रोए थे.
विवेक ने किया इमोशनल पोस्ट
विवेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ दो खूबसूरत फोटोज शयेर किए हैं. इनमें से एक फोटो में वो अपनी मां को गले से लगाए हैं. तो वहीं दूसरी फोटो एक्टर के बचपन की है जिसमें उनकी मां अपने बेटे के गाल पर किस कर रही हैं. इन प्यारी फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में एक जापानी कहावत को लिखते हुए बताया कि हम अपनी मां को अपना सच्चा चेहरा दिखा पाते हैं. इसके बाद उन्होंने अपने बुरे वक्त को याद करते हुए काफी इमोशनल कैप्शन लिखा है.
मां की गोद में सिर रखकर रोए ववेक
विवेक ने लिखा, ‘मुझे याद है सालों पहले, जब मेरे जीवन का सबसे डार्क चैप्टर चल रहा था. मुझे लगता था कि दीवारें पास आ रही हैं. दुनिया के लिए मैं बहादुर बनकर रहता था लेकिन अंदर से मैं पूरी तरह टूट चुका था. और ऐसे ही एक मुश्किल वक्त पर मैंने वही किया जो मैं हमेशा करता हूं. मैं अपनी मां के पास गया, जमीन पर बैठा, अपना सिर उनकी गोद में रखा छोटे बच्चे की तरह, और बस बहुत रोया. रोते हुए मैंने उनसे पूछा मैं ही क्यों मां? ये मेरे ही साथ क्यों हो रहा है?’
मां ने दिया था ये जवाब
आगे विवेक लिखते हैं, ‘उन्होंने कोई बचकाना या बेतुका जवाब नहीं दिया. उन्होंने बहुत ही सादगी से मेरे बालों पर हाथ फेरा और पूछा बेटा जब तुम अवॉर्ड्स जीतकर आते थे तब भी मुझसे पूछते थे मैं ही क्यों मां? क्या तुमने तब ये पूछा जब लाखों लोग तुम्हारा नाम पुकारते थे? इतने सिंपल से तरीके से उन्होंने एक एक्टर और एक स्टार से नहीं बल्कि अपने बेटे से बात की, इस बात ने मेरी आत्मा को छू लिया. यहीं मां का जादू होता है.’ इसके बाद विवेक ने अपनी पत्नी का बच्चों के प्रति वही प्यार के बारे में बात की और मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं.