सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज फिलहाल अटक गई है. पहले ये फिल्म 17 अप्रैल को सनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ काम अधूरा रहने की वजह से मेकर्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है.
प्राशांत तमंग के निधन से टली फिल्म की रिलीड डेट
दरअसल, इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले सिंगर-एक्टर प्रशांत तमंग का जनवरी में निधन हो गया था. उन्होंने फिल्म की आधी शूटिंग कर ली थी, लेकिन उनके जाने के बाद कई जरूरी सीन अधूरे रह गए, जिससे फिल्म का काम रुक गया. प्रशांत तमंग फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे थे.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने प्रशांत तमंग के साथ कुछ जरूरी सीन की शूटिंग के लिए अलग शिड्यूल बनाया था, लेकिन उनके न होने की वजह से पूरा काम अटक गया है.पहले सोचा गया था कि उनके हिस्से को बदलकर दोबारा शूट किया जाए, लेकिन उनका रोल काफी बड़ा और अहम था, इसलिए ऐसा करना आसान नहीं है और इसमें ज्यादा खर्च भी आएगा.
सूत्रों के मुताबिक, जिन सीन की शूटिंग बाकी थी, वे कहानी के लिए बहुत जरूरी थे, इसलिए अब टीम के सामने उन्हें पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अब मेकर्स दूसरे रास्ते तलाश रहे हैं, जैसे किसी नए एक्टर को लेना या फिर एआई और वीएफएक्स की मदद से प्रशांत तमंग के अधूरे सीन पूरे करना.
अब कब ‘मातृभूमि’ देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
बता दें, सलमान की इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन मेकर्स ने हाल में फिल्म का नाम बदलते हुए ‘मातृभूमि’ रखा. सलमान के अलावा फिल्म में चित्रागंदा सिंह लीड रोल में हैं. वहीं खबरे हैं, कि गोविंदा भी फिल्म में नजर आ सकते हैं. फिल्म की शूटिंग अभी जारी है. फिलहाल मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नही आया है.