टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. शो में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर फैंस लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब इस ट्रोलिंग पर खुद एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
‘नागिन 7’ को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बोली एकता कपूर
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे अपने AI एपिसोड्स के लिए बहुत हेट मिल रही है.’ इसके बाद उन्होंने अपनी टीम की ओर कैमरा घुमाते हुए कहा कि ये सब उनकी टीम का काम है, हालांकि बाद में उन्होंने हंसते हुए माना कि यह उनका ही फैसला था उन्होंने कहा ‘मुझे चाहिए ड्रैगन, प्लेन बिना बजट के.’

दरअसल, शो में AI के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर दर्शक काफी निराश हैं. कई यूजर्स का कहना है कि नागिन और ड्रैगन जैसे सीन AI की वजह से अजीब लग रहे हैं, जिससे शो का मजा खराब हो रहा है. कुछ फैंस ने तो यह भी कहा कि शो का पुराना चार्म अब खत्म होता जा रहा है.
बता दें कि ‘नागिन 7’ में प्रियंका चहर चौधरी और नामिक पॉल लीड रोल में नजर आ रहे हैं. यह शो एकता कपूर की पॉपुलर ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी का सातवां सीजन है, जो हमेशा से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है, लेकिन इस बार AI के इस्तेमाल को लेकर इसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि कई दर्शक शो खूब पसंद कर रहे हैं.
वहीं खबरे हैं कि एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में अब अक्षय कुमार की एंट्री होने जा रही है. वह इसमें महानाग के रोल में नजर आएंगे. दरअसल, यह ट्विस्ट फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रमोट करने के लिए है, जिसे अक्षय कुमार के अलावा एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय एक्टिंग भी कर रहे हैं.