बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में ये बात जानकर हैरान रह गए कि सुगंधा मिश्रा को अपनी पहली नौकरी के दौरान कैटरीना कैफ की नकल करनी पड़ी थी.
दर्शकों और अक्षय कुमार के सामने सुगंधा ने खुलासा करते हुए कहा,’मेरी पहली नौकरी रेडियो जॉकी के तौर पर थी. मेरा शो मॉर्निंग शो था, प्राइम टाइम. ऐसे में मुझ पर काफी ज्यादा जवाब था कि इसकी व्यूअरशिप और लिसनरशिप ज्यादा हो. तो मैंने सोचा कि मैं क्या करूं.’
कैटरीना कैफ बन किया दर्शकों को एंटरटेन
सुगंधा ने आगे कहा,’मैंने सोचा कि एक प्रैंक करती हूं. मैंने कहा, जो भी इस समय मेरा चैनल सुन रहा है…, इस वक्त मेरे साथ स्टूडियो में कैटरीना कैफ मौजूद हैं और जो मेरे सवालों का जवाब देगा, उसे कैटरीना से पर्सनली मिलने का मौका मिलेगा.’
इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए, यहां तक कि अक्षय कुमार भी, हंसी से लोटपोट हो गए. इस मजेदार किस्से को आगे बढ़ाते हुए सुगंधा मिश्रा ने बताया,’मेरा फोन लगातार बज रहा था क्योंकि सवाल मैं सुगंध बनकर पूछ रही थी और जवाब कैटरीना कैफ बनकर दे रही थी.’
इस पर अक्षय कुमार ने कहा,’क्या शानदार आइडिया था.’ सुगंधा ने इस प्रैंक के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि पंजाब के एक श्रोता का फोन आया, जिसने पूछा कि क्या कैटरीना पंजाबी और हिंदी भी बोल सकती हैं.
इस पर सुगंधा ने हंसते हुए झूठ बोल दिया, ‘हां, मैंने हिंदी गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा गाने से सीखी है.’ वहीं, हर्ष गुजराल ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुगंधा को कैटरीना की एक्टिंग करते हुए देखा कहा,’अरे आप तो पंजाबी कैटरीना कैफ लग रही हैं.’ मालूम हो सुगंधा मिश्रा को इंडस्ट्री में उनके कॉमिक अंदाज के लिए जाना जाता है. वो एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर, कॉमेडियन और रेडियो जॉकी के तौर पर मशहूर हैं.
ये भी पढ़ें:-मां के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल हुए सनी देओल, लिख दी दिल छू लेने वाली बात