The 50 Winner: शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर, जानें- ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी

रियलिटी शो ‘द 50’ अब खत्म हो गया है. हफ़्तों की कड़ी टक्कर और मज़ेदार एपिसोड्स के बाद,शो को भी आखिरकार अपना विनर मिल गया है. शुरुआत में, इस शो में टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया से आए 50 कंटेस्टेंट्स शामिल थे. लेकिन एक-एक कर कंटेस्टेंट्स बाहर होते गए और जब शो अपने फ़ाइनल एपिसोड तक पहुंचा, तो मुट्ठी भर कंटेस्टेंट्स ही बचे थे. वहीं कई धुरंधरों से मुकाबला करने के बाद आखिरकार शिव ठाकरे ने ‘द 50’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जानते हैं उन्हें कितनी प्राइज मनी मिली है.

शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर
 बता दें कि शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ से जबरदस्त मुकाबला करने के बाद ‘द 50’ शो की पहली ट्रॉफी अपने नाम की. शिव ठाकरे को शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की कैश प्राइज़ मनी मिली हैं. वहीं फैंस ने सोशल मीडिया पर जाकर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से हकदार बताया. इस जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रियलिटी टीवी की दुनिया में उनकी फ़ैन फ़ॉलोइंग और पॉपुलैरिटी कितनी ज़बरदस्त है.

 

शिव ठाकरे ने अपनी जीत के बारे में क्या कहा?
अपनी जीत के बारे में बात करते हुए शिव ठाकरे ने कहा, ‘मेरे लिए ‘द 50′ का एक्सपीरियंस बिल्कुल नया था. मैं शिव ठाकरे का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था, एक ऐसा पहलू जो यह मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए आपको चिल्लाने या झगड़ा करने की ज़रूरत नहीं है. आप पूरे दिल से गेम खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं, और फिर भी जीत हासिल कर सकते हैं. पहले ही सीज़न का विजेता बनना – खासकर 50 ज़बरदस्त खिलाड़ियों के बीच एक ऐसी उपलब्धि है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. इससे मुझे बहुत खुशी मिली है.’

‘द 50’ के बारे में
रियलिटी शो ‘द 50’ की शुरुआत 50 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी. इस लिस्ट में टेलीविज़न, सोशल मीडिया, खेल और एंटरटेनमेंट जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में करण पटेल, फैज़ल शेख, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहा चुडासमा, रजत दलाल और लवकेश कटारिया जैसे तमाम पॉपुलर चेहरे शामिल थे.


Leave a Comment