टीवी एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है. हाल ही में करण ने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. टीवी और फिल्म जगत में किसी भी कलाकार का सोशल मीडिया पोस्ट दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है. करण के साथ भी ऐसा ही हुआ, उनके इस छोटे से पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और लोग इसके पीछे की वजह जानने के लिए तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
करण के पोस्ट ने मचाई हलचल
करण ने एक्स पर ‘RR’ लिखकर पोस्ट किया, जिसके साथ इमोजी भी लगाए गए है. साथ ही उन्होंने कमेंट में किसी का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘एंबेरेसमेंट है.’ हालांकि फैंस ये समझ नहीं पा रहे कि इसका मतलब क्या है. साथ ही इसे उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
इसके अलावा यह मामला उनके शो स्प्लिट्सविला X6 के एक एपिसोड से जुड़ा माना जा रहा है. शो में एक एंटरटेनमेंट टास्क के दौरान करण ने एक कपल की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जहां लोग सिर्फ पार्टनर ही नहीं, बल्कि अच्छे दोस्त भी होते हैं और हर पल को खुलकर जीते हैं. ऐसे रिश्ते देखकर उन्हें कभी-कभी लगता है कि काश उनका रिश्ता भी ऐसा ही होता.
RR 🤣😂😘
— Karan Kundrra (@kkundrra) March 23, 2026

तेजस्वी संग जुड़ रहा मामला
इसके बाद उनकी को-होस्ट सनी लियोनी ने मजाकिया अंदाज में तेजस्वी का इशारा करते हुए कहा, ‘चुप रहो, वो देख रही है.’ फिर क्या था, सोशल मीडिया पर आते ही इसने अलग ही चर्चा छेड़ दी. इसके बाद करण का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया, जिससे फैंस ने दोनों बातों को जोड़ना शुरू कर दिया. कमेंट सेक्शन में कई लोग तेजस्वी को टैग कर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
बता दें, करण और तेजस्वी की जोड़ी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक मानी जाती है. हाल ही में तेजस्वी भी स्प्लिट्सविला X6 के एक एपिसोड में नजर आई थी, जहां दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा करण और तेजस्वी इन दिनों लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में भी नजर आ रहे हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.