Imran Masood Statement: ‘दफ्तर रहे है या न रहे…’, कांग्रेस के 24 अकबर रोड वाला बंगला खाली करने के नोटिस पर भड़के इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर खाली करने का नोटिस मिला है और 28 मार्च से पहले इसे खाली करने को कहा गया है. इमरान मसूद ने कहा कि यह सिर्फ दफ्तर खाली कराने का मामला नहीं है, बल्कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने साफ कहा कि वे चुप नहीं रहेंगे और जनता के सामने अपनी बात रखते रहेंगे.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश में गैस की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि देश की जरूरत के हिसाब से उत्पादन नहीं है और कई उद्योग गैस पर निर्भर हैं. मसूद ने कहा कि भारत में गैस की सप्लाई का बड़ा हिस्सा कतर से आता है, ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ते हैं तो इसका असर देश पर पड़ेगा. ईरान में जारी युद्ध की वजह से पूरे देश में गैस की किल्लत की खबरें हैं. हालांकि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुआ है. सरकार का कहना है कि गैस संकट जैसी स्थिति नहीं है और सप्लाई पूरी है.

विदेश नीति पर भी सवाल

उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ फैसलों के कारण देश मुश्किल स्थिति में आ गया है. उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय रिश्तों का असर देश की स्थिति पर पड़ रहा है.

बंगाल राजनीति पर टिप्पणी

पश्चिम बंगाल को लेकर भी उन्होंने बयान दिया और कहा कि वहां राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के संभावित साथ आने की चर्चा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि चाहे दफ्तर रहे या न रहे, वे जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या

Leave a Comment