इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म का हर कैरेक्टर बहुत चर्चा में है. रणवीर सिंह से लेकर आर माधवन की जमकर तारीफ हो रही है. इसके अलावा फिल्म के सपोर्टिंग रोल्स की भी खूब प्रशंसा हो रही है. आइए आज हम आपको ऐसे 5 एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फिल्म ‘धुरंधर 2’ से खूब नेम-फेम मिल रहा है. 

ऑटो ड्राइवर (बदरुल इसलाम)

फिल्म के आखिरी सीन में रणवीर सिंह एक ऑटो में बैठकर अपने घर जाते हैं. उस ऑटो को ड्राइवर बदरुल इसलाम चलाते हैं. फिल्म से बदरुल काफी चर्चा में आ गए हैं. हालांकि, बदरुल ने खुद ये फिल्म नहीं देखी है. उन्होंने बताया कि फिल्म के टिकट बहुत महंगे हैं. इसीलिए वो अभी फिल्म नहीं देख पाए हैं. उन्होंने कहा- हम घर में 5 लोग हैं तो फिल्म देखने के लिए 2500 रुपये लगेंगे और 2500 हम बचा ही पाते हैं.

रिजवान (मुस्तफा अहमद)

फिल्म में मुस्तफा अहमद ने रिजवान का रोल प्ले किया है. मुस्तफा अहमद प्रोफेशन से फिटनेस कोच हैं. फिल्म में अपने रोल के लिए उन्होंने 6 किलो बढ़ाया था. फिल्म में उन्हें अच्छा खासा रोल मिला है और उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा है.

पिंडा ( उदयबीर संधू)

फिल्म में उदयबीर संधू ने रणवीर सिंह के दोस्त पिंडा का रोल प्ले किया है. पिंडा के रोल के लिए उदयबीर ने बहुत मेहनत की थी. उनकी एक्टिंग सराही गई. उदयबीर का डायलॉग भी वायरल हो रहा है.

ओमार शहिद (आदित्य उप्पल)

फिल्म में आदित्य उप्पल ओमार शहिद के रोल में हैं जो पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर बना है. ओमार फिल्म में रणवीर सिंह की जिंदगी मुश्किल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं. आदित्य को इससे बहुत पसंद किया जा रहा है.

नवाब शफीक (मशहूर अमरोही)

मशहूर अमरोही फिल्म धुरंधर से छा गए हैं. उन्हें नवाब शफीक के किरदार में देखा गया. मशहूर अमरोही का ट्रांसफॉर्मेशन बहुत ही शॉकिंग है. उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है.


Leave a Comment