यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील

यूट्यूबर अरमान मलिक के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. अरमान मलिक फिर से पिता बन गए हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने मंगलवार को बच्चे को जन्म दिया. मंगलवार को अरमान मलिक ने फोटो शेयर कर ये जानकारी दी थी और कहा था कि उनकी पत्नी और बच्चा दोनों ठीक हैं. अरमान ने तब ये नहीं बताया था कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी. 

अरमान मलिक को हुआ बेटा

हालांकि, अब उन्होंने एक नई पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर बेटा आया है. अरमान मलिक ने बेटे के साथ कई सारी फोटोज शेयर की हैं. साथ ही बेटे की झलक भी दिखाई है. फोटो शेयर कर अरमान ने बेटे का नाम भी रिवील किया है. उन्होंने बेटे का नाम- रूद्रा मलिक रखा है. अरमान और पायल ने बच्चे को ब्लू कलर के कपड़े भी पहनाए हुए हैं.

इससे पहले अरमान ने न्यू बॉर्न बेबी और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ फोटोज शेयर कीं. कृतिका काफी खुश और इमोशनल दिखीं. वहीं अरमान के बच्चे भी न्यू बॉर्न बेबी को खिलाते दिखे. उनकी पूरी फैमिली बहुत खुश नजर आई.

अरमान मलिक की फैमिली 

बता दें कि अरमान मलिक ने दो शादिया की हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं. पायल मलिक को 4 बच्चे हैं. तीन बेटे और एक बेटी. उनके बड़े बेटे का नाम चिरायु मलिक है. बाकी बच्चों के नाम अयान मलिक, तूबा मलिक हैं. वहीं अरमान की दूसरी पत्नी का नाम कृतिका मलिक है. कृतिका मलिक को 1 बेटा है. बेटे का नाम जैद रखा है.

अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं. उनकी पत्नियां भी यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं. इसके अलावा अरमान ने बच्चों के नाम से भी अकाउंट खोले हुए हैं.


Leave a Comment