Navratri 2026: कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन

गुरुवार को दुर्गा अष्टमी मनाई गई. चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को शुरू हुए और 27 मार्च को राम नवमी है. अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है. सेलेब्स भी कन्या पूजन करते हैं और देवी मां का आशीर्वाद लेते हैं. कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक ने सोशल मीडिया पर कन्या पूजन की झलक शेयर की है.

कपिल शर्मा ने किया कन्या पूजन

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वो कन्या पूजन करते दिखे. अपनी बेटी का हाथ में कलावा बांधते नजर आए. वहीं उनकी पत्नी गिन्नी आरती गाती नजर आईं.


Navratri 2026: कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन
Navratri 2026: कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने खाया हलवा-चना

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक पोस्ट की. उन्होंने पोस्ट में लिखा- अष्टमी पर यमी प्यार. फोटो में हलवा, चना नजर आ रहा है. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. खबरें हैं कि जून में उनकी डिलीवरी होगी. वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने खाने की फोटो शेयर की. उनके खाने में हलवा-सब्जी था.


Navratri 2026: कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन

सुरभि ज्योति ने किया कन्या पूजन

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने भी कन्याओं को खाना खिलाया. उन्होंने कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. फोटोज में वो बच्चों को कलावा बांधती दिखीं और पैसे देती नजर आईं. सुरभि ज्योति प्रेग्नेंट हैं. इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिला. वो व्हाइट कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने फोटोज शेयर करके लिखा- कंजकें. शुभ अष्टमी. 

मनीष पॉल ने धोए कन्याओं के पैर

मनीष पॉल ने भी कन्या पूजन किया. उन्होंने कन्याओं को गिफ्ट दिए. उनके पैर धोए. उनके साथ बैठकर पोज भी दिए. इसके अलावा एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी अष्टमी की शुभकामनाएं दी. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी पोस्ट कर दुर्गा अष्टमी और नवमी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा- राम नवमी और दुर्गा अष्टमी की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं.


Leave a Comment