‘नागिन 5’ के बाद एक बार फिर एकता कपूर के साथ काम करेंगी सुरभि चंदना, लेकिन है एक बड़ा ट्विस्ट

सुरभि चंदना को टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. उन्होंने इश्कबाज और नागिन 5 जैसे शोज में काम करके खूब पॉपुलैरिटी बटोरी.टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस कई सालों से एक्टिव हैं, ऐसे में दर्शकों के दिलों में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है.

सुरभि को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि जिस तरह के अलग-अलग रोल वो करती हैं, उसके लिए भी जाना जाता है.नागिन 5 में सुरभि चंदना को फैंस ने काफी पसंद किया था.इतना ही नहीं बल्कि फैंस ने मेकर्स से कई बार गुहार लगाई थी कि वो नागिन के अगले सीजन में सुरभि को ही कास्ट करें.

एकता कपूर और सुरभि चंदना की बनेगी जोड़ी

इसी बीच एक मजेदार बात ये सामने आई है कि सुरभि एक बार फिर से एकता कपूर के संग काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दी है.हालांकि, अभी प्रोजेक्ट के बारे में कुछ भी ऑफिशियल तौर से नहीं कहा गया है.

लेकिन, इस जोड़ी को लेकर दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद है.इस बार खबर है कि सुरभि चंदना सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगी, बल्कि उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रख दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पति करण शर्मा के संग मिलकर Feel Good Studios नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है.

रिपोर्ट के अनुसार सुरभि अपने पति के साथ मिलकर एक नए शो को को-प्रोड्यूस करेंगी. इसे एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के संग मिलकर बनाया जाएगा. अप्रैल में इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल तौर पर घोषणा हो सकती है.ये सुरभि के करियर में एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि अब वो सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली हैं.

हाल ही में सुरभि चंदना ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब खबर आई थी कि तेजस्वी प्रकाश ने उनके संग Psycho Saiyyan को प्रमोट करने से मना कर दिया था.इस वजह से काफी कंट्रोवर्सी हुई थी.

ये भी पढ़ें:-अभिषेक कुमार के संग कभी रिलेशनशिप में थी ये हसीना? अब किया चौंकाने वाला खुलासा


Leave a Comment