Dhurandhar 2 BO Day 18 live: ‘धुरंधर 2’ पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना दिए हैं. शनिवार को फिल्म ने 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया. अब 18वें दिन भी फिल्म को अच्छा परफॉर्म कर रही है. आइए जानते हैं 18वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

03.21 बजे तक 14.03 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 03.21 बजे तक 14.03 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 13.44 करोड़, तमिल में 0.23 लाख, तेलुगु में 0.36 लाख का बिजनेस कर चुकी है.

18वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
18वां दिन (लाइव) 11.50 करोड़ (ढाई बजे तक) 34.5 परसेंट
  • फिल्म को 18वें दिन 12 बजे तक 24.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
  • फिल्म ने 12 बजे तक हिंदी में 3.71 करोड़ कमाए.
  • वहीं तमिल में 4 लाख और तेलुगू में 7 लाख कमाए.

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. फिल्म के 18वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. हर घंटे अपडेट हो रहे हैं. कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. 

डेज बॉक्स ऑफिस
पेड प्रिव्यूज 43 करोड़
पहला दिन 102.55 करोड़
दूसरा दिन 80.72 करोड़
तीसरा दिन 113 करोड़ 
चौथा दिन 114.85 करोड़
पांचवां दिन 65 करोड़
छठा दिन 56.60 करोड़
सातवां दिन 48.75 करोड़
आठवां दिन 49.70 करोड़
नौवां दिन 41.75 करोड़
दसवां दिन 62.85 करोड़
11वां दिन 68.10 करोड़
12वां दिन 25.30 करोड़
13 वां दिन 27.25 करोड़
14वां दिन 20.10 करोड़
15वां दिन 18.30 करोड़
16वां दिन 21.55 करोड़
17वां दिन 25.65 करोड़
टोटल 985.02 करोड़

बता दें कि इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है और प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म दो पार्ट में आई है और दोनों पार्ट में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी.

वहीं दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के एक्शन को बहुत सराहा गया. संजय दत्त फिल्म में चौधरी असलम के रोल में हैं. वहीं आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स इस फिल्म में नजर आए. फिल्म के पहले पार्ट में 1300 करोड़ कमाए और दूसरे पार्ट ने 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और लगातार कलेक्शन कर रही है.

Leave a Comment