एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ हलचल बनी रहती है. रविवार को भी कई सिनेमा और सेलेब्स से जुड़े कई बड़े अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं. आइए नजर डालते हैं रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया की बड़ी खबरों पर.
यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
04.50: सैफ अली खान ने फैमिली संग एन्जॉय किया संडे
सैफ अली खान और करीना कपूर ने इस वीकेंड परिवार के साथ एन्जॉय किया. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह बहन सारा, मां शर्मिला टैगोर, बेटा इब्राहिम अली खान, बेटी सारा अली खान, बहनोई कुणाल खेमू और अन्य लोग भी मौजूद दिखे.
04.35: विवादों में सपना चौधरी
हरियाणवीं डांसर और सिंगर सपना चौधरी 2018 के विवादों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. शनिवार को वह लखनऊ की कोर्ट में हाजिर हुईं और एसीजेएम अनुपम दुबे ने सपना चौधरी पर 1400 रुपये का हर्जाना लगाते हुए जमानती वारंट को निरस्त कर दिया. अदालत की ओर से सुनवाई के बाद वारंट को वापस लेते हुए सपना को 60 हजार रुपये का मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया. अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल को तय की गई है.

04.19: तमन्ना भाटिया का ट्रेडिशनल लुक वायरल
तमन्ना भाटिया को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान का उनका लुक वायरल हो रहा है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उनके चेहरे पर ग्लो देखने के लिए मिला. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. सादगी भरे लुक में उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है.
02.41: जयपुर में शूटिंग कर रहे विक्रांत मैसी
’12वीं फेल’ स्टार विक्रांत मैसी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जयपुर यूनिवर्सिटी में देखा गया. बताया जा रहा है कि वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं हालांकि, मूवी का टाइटल रिवील नहीं हुआ है. एक्टर का लुक भी बदला हुआ दिखा. वह छोटी मूंछ के साथ दिखे हैं.
02.06: सुनन्दा शर्मा का वीडियो वायरल
पंजाबी सिंगर सुनन्दा शर्मा का गाजियाबाद के राजकुमार गोयल कॉलेज में नए बच्चों के वेलकम के लिए कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान एक छात्र लाइव शो में स्टेज पर चढ़ गया था और पैर छूने की कोशिश की, जिसके बाद वह गुस्से में शो को छोड़कर चली गई. हालांकि, पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई. अब इसी बीच उनका वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.
1.41: ‘रानाबली’ के मेकर्स ने शेयर किया जयम्मा का बीटीएस वीडियो
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर अपकमिंग फिल्म ‘रानाबली’ के मेकर्स ने बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जो कि जयम्मा के लुक का है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक्ट्रेस को जयम्मा के रोल के लिए तैयार किया गया. इसमें पीक डिटेलिंग काफी ध्यान रखा गया. जैसे माथे बिंदी कहां और कितनी बड़ी लगी है. जूलरी कैसी है.
1.32: अश्लील साइट पर फोटो डालने पर जान्हवी कपूर का रिएक्शन
जान्हवी कपूर को लेकर कुछ समय पहले ही खबर सामने आई थी कि अश्लील साइट पर उनकी फोटो डाल दी गई थी. ऐसे में अब उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने राज शमानी के इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि ये वो कीमत होती है, जिसे चुकाना पड़ता है. सोशल मीडिया पर इन चीजों में अक्सर नैतिकता नहीं होती है.
1.24: राघव चड्ढा पर परिणीति चोपड़ा ने दिया रिएक्शन
आप नेता राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा के डिप्टी पद से हटा दिया गया है, जिसके बाद तमाम चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच परिणीति चोपड़ा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनसे पति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी रिएक्शन देने से इनकार कर दिया और कहा, ‘मुझे किसी के बारे में कुछ नहीं पता.’
12.51: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1564 करोड़ के पार
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी भी जारी है. जबकि इसकी रिलीज को 18 दिन हो चुके हैं और सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 1564.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
12.34: अंबानी के इवेंट में छाया कियारा आडवाणी का साड़ी लुक
अंबानी के इवेंट से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनका गुलाबी साड़ी वाला लुक देखने के लिए मिला. इस दौरान उन्होंने फैंस का दिल ही जीत लिया. उनके लुक की तुलना यंग हेमा मालिनी से की जा रही है.

12.01: रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘मायसा’ लुक
रश्मिका मंदाना आज 29 साल की हो गई हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ से एक्ट्रेस का मेकर्स ने नया लुक जारी किया है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान और आंखों में गुस्सा देखने के लिए मिल रहा है. ये बेहद ही एक्साइटिंग पोस्टर है.
11.47: संजय मिश्रा संग ‘तेरा साईं’ फिल्म कर रहे पलाश मुच्छल
पलाश मुच्छल और संजय मिश्रा साथ में फिल्म ‘तेरा साईं’ कर रहे हैं, जिसका ऐलान शिरडी से किया गया. इस दौरान की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें दोनों को साथ में शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करते हुए देखा गया. इस मूवी में एक्टर संजय मिश्रा साईं बाबा के रोल में दिखेंगे.
11.39: ‘चांद मेरा दिल’ के पोस्टर का ऐलान
अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में दिखेंगे. ऐसे में फिल्म से एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें दोनों एक्टर्स का चेहरा नहीं रिवील किया गया है लेकिन इसके साथ ही पोस्टर रिलीज का ऐलान किया गया है. ये कल यानी कि 6 अप्रैल को 11 बजे रिलीज किया जाएगा. वहीं, टीजर भी जल्द जारी किया जाएगा.
10.56: बिपासा बसु ने 50 किलो के लहंगे में किया रैंप वॉक
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु ने हाल ही में लंबे समय के बाद रैंप वॉक की. एक्ट्रेस ने 50 किलो के लहंगे में रैंप किया. इसे लेकर उनका कहना है, ‘समय की बात है और ये वही टाइम है जब मुझे फिर से काम करना चाहिए. मैं बहुत खुश हूं कि लोगों ने खूब प्यार दिया. रोहित ने मुझे ये टास्क दिया था कि 50 किलो का लहंगा उठाना है और रैंप वॉक करना है.’
10.21: ‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी की मदद के लिए पहुंचे अक्षय कुमार
प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों शो ‘नागिन 7’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस यानी कि नागिन अहाना की मदद के लिए अक्षय कुमार पहुंचे नजर आ रहे हैं.
09.33: दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोदभराई की रस्म
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. वह प्रेग्नेंसी के तीसरे फेज में हैं. ऐसे में बीते दिनों ही उनकी गोदभराई की रस्म पूरी हुई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. दिव्यांका को लेकर कहा जा रहा है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. जो भी हो अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर से देखने के लिए मिला.
बॉलीवुड में क्या खराब चीज हो रही?
फिल्ममेकर प्रियदर्शन फिल्म भूत बंगला लेकर आ रहे हैं. उन्होंने बताया, ‘मैं सच बताऊं, मुझे नफरत है. ये एक खराब चीज बॉलीवुड में हो रही है. जहां 4 एक्टर्स हैं, 40-60 लोग उनके साथ हैं, तो मैं अपना फ्रेम भी नहीं देख पाता हूं. वो सभी एक साथ होते हैं, बाल टच कर रहे होते हैं और सच कहूं तो ज्यादातर के तो बाल हैं भी नहीं. तो वो कर क्या रहे हैं? मैं बोलता रहता हूं कि प्लीज क्लियर. बहुत ज्यादा भीड़ होती है.’
‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की हर तरफ चर्चा हो रही है. ‘धुरंधर 2’ उन्हें बहुत चर्चा में ला दिया है. अब उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो Pralay में दिखेंगे. ये एक जॉम्बी फिल्म है. फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रणवीर सिंह का प्रोडक्शन हाउस Ma Kasam Films भी इसे प्रोड्यूस कर रहा है.
ऋतिक रोशन ने की खराब VFX के बारे में बात
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ. इस टीजर को मिक्स रिव्यूज मिले. कुछ फैंस को वीएफएक्स पसंद नहीं आए. अब ऋतिक ने खराब वीएफएक्स के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘हां, खराब वीएफएक्स होते हैं. कभी कभी ये इतने खराब होते हैं कि फिल्म को देखना दर्दभरा होता है. खासतौर पर मेरे लिए. खासतौर पर उस फिल्म को जिसका मैं हिस्सा हूं.’
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन 25.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 28.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ हो गया है.