Dhurandhar 2 BO Day 17: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाए गर्दे, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने करोड़ की बारिश

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में बज खत्म नहीं हो रहा है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1564.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर.

‘धुरंधर 2’ का 17वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शनिवार को 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 28.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को टोटल 14,172 शोज पर दिखाया गया. 17वें दिन फिल्म के कलेक्शन में 19 परसेंट की ग्रोथ दिखी.

फिल्म ने तेलुगू में 70 लाख, तमिल में 50 लाख, मलयालम में 5 लाख, और कन्नड़ में 15 लाख की कमाई की. फिल्म के 17वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं पर अगर फिल्म ने तीसरे शनिवार को 25.65 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 985.02 करोड़ हो गया है. 

बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 1179.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 385 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ के डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ कमाए थे. पहले दिने 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़, पांचवें दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़ आठवें दिन 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए. नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़, दसवें दिन 62.85 करोड़, 11वें दिन 68.10 करोड़, 12वें दिन 25.30 करोड़, 13वें दिन 27.25 करोड़ 14वें दिन 20.10 करोड़, 15वें दिन 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए. 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ कमाए थे.

इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं.

Leave a Comment