कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस उपासना सिंह इस समय काफी चर्चा में आ गई हैं. उपासना सिंह ने ‘कहानी घर घर की’ फेम सीनियर एक्टर दीपक कजिर केजरीवाल पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए हैं. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दीपक हाथापाई करते नजर आ रहे हैं.
वायरल हो रहा ये वीडियो 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके का है, इस ईवेंट में और भी कई सारे एक्टर्स हैं. वीडियो में दिख रहा है कि उपासना सिंह माइक पर कुछ बोल रही होती हैं तभी दीपक जोर से चिल्लाते हुए आते हैं और कहते हैं ‘मैडम मैडम एक मिनिट.’ इस पर एक्ट्रेस भी गुस्से में कहती हैं कि ‘मैं अभी बोल रही हूं.’ इस एक्टर दोबारा गुस्से में बोलते हैं कि ‘नहीं आप नहीं बोलेंगी’. इसके बाद ये मामला इतना बढ़ जाता है कि दीपक एक साथी एक्टर पर हाथ भी उठा देते हैं.
इसके बाद दीपिक कहते हैं अभी अभी मनोज जी ने गलत बात की है. इसके बाद तीखी बहस होती है, बीच बचाव करने एक्टर विकास वर्मा आते हैं और दीपक उनके हाथ से माइक छीनकर मारपीट करने लगते हैं. वहां मौजूद सभी लोग इस मामले को शांत करवाने की कोशिश करने लगते हैं. हालांकि ये मामला यहीं पर शांत नहीं होता है.
इसके बाद उपासना सिंह दीपक के साथ बात करते हुए उन्हें कहती हैं कि ‘मैं CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हूं.’ इस पर दीपक भी कहते हैं ‘मैं यहां पर वाइस प्रेसिडेंट था’. इस पर उपासना तेज आवाज में कहती हैं ‘था, हो नहीं था’. मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि दीपक अपने बचाव में अंत में कहते हैं कि मैं बदतमीजी नहीं कर रहा था. वहीं उपासना भी वीडियो में शकायत करती दिखीं और उन्होंने कहा कि दीपक ने हाल ही में विकास वर्मा को थप्पड़ और घूसों से मारा है और महिलाओं के साथ बदतमजी की है.
बता दें कि इस दौरान कई सारे एक्टर्स मौके पर मौजूद थे जिनमें पूनम ढिल्लन, मनोज जोशी जैसे जाने- माने नाम भी शामिल हैं. गौरतलब है कि दीपक कजिर केजरीवाल ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘किस देश में निकला होगा चांद’ जैसे सीरियल्स में नजर चुके हैं.