बॉलीवुड एक्टर करिश्मा कपूर हाल ही में रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 में नजर आईं. करिश्मा कपूर ने एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी वाले दिन का किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि नीतू कपूर उस दिन बेहोश हो गई थीं.
शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर
करिश्मा ने नीतू कपूर के बारे में कहा, ‘उनका छोटा सा डब्बा हर जगह उनके साथ जाता हैं. वो बिरयानी भी नहीं खातीं. हम हमेशा उन्हें चिढ़ाते हैं, लेकिन जब भी फिटनेस की बात आती है तो हम उनकी तरफ देखते हैं. इस उम्र में भी वो कितनी डिसिप्लिन हैं. हमारी फैमिली की एक खासियत है, हमारे कपूर परिवार में सब बहुत खाना खाते हैं. लेकिन नीतू आंटी बिल्कुल अलग हैं. वो अपने खाने को लेकर बहुत पर्टिकुल हैं.’
‘नीतू आंटी के पास बैठना चाहती थी’
आगे करिश्मा ने कहा, ‘मैं एक स्पेशल ट्रिविया बता सकती हूं कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने चिंटू अंकल और नीतू आंटी की शादी अटेंड की. मैं बहुत कोशिश कर रही थी ब्राइड के पास बैठने की. मुझे याद है कि शादी में इतने सारे स्टार्स आए थे. एक दिलचस्प स्टोरी भी कही जाती है कि इतने सारे स्टार्स और इतनी भीड़ के बीच नीतू आंटी शादी में बेहोश हो गई थीं. सब बहुत डर गए थे. मैं बहुत यंग थी. मैं बहुत खुश थी क्योंकि ये फैमिली वेडिंग थी और मैं इतने सारे स्टार्स को देख पाई. मेरी फैमिली में इते सारे लिजेंड हैं कि मैं सबकी फैन हूं. मुझे लगता है कि नीतू आंटी का स्पेशल प्लेस है क्योंकि उनमें जो चंचलपन था, उनका जो फील थी, वो अलग ही कुछ था.’
बता दें कि करिश्मा कपूर और कोरियोग्राफर गीता कपूर शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर थे. ये गोल्डन जुबली एपिसोड था. इस एपिसोड की काफी चर्चा हो रही है. करिश्मा के लुक को भी बहुत पसंद किया गया.