‘बीजेपी पर भरोसा, जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा..’ ममता बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर हमलावर हैं. ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना जहरीले सांप से की है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी पर भरोसा करना जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बयान हाबड़ा में आयोजित एक जनसभा में दिया है. 

एसआईआर में लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए: बनर्जी

बनर्जी ने कहा कि वो तो बस बंगाल पर हमला करने के सही मौके का इंतजार कर रहे हैं. अपने इस घटिया एसआईआर अभियान में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए हैं. यहां तक कि धर्मार्थ अध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े साधु संतों के नाम भी वोटर लिस्ट से बेहरमी से हटा दिए हैं. इन लोगों ने बंगाल के असली वोटरों को इतनी बेशर्मी से नजरंदाज किया है. इस चुनाव में जनता को भई उन्हें पूरी तरह से नकार देना चाहिए. किसी तरह की कोई रहम नहीं करना चाहिए. कोई दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए.

इसके अलावा उन्होंने जनसभा में कहा कि यह चुनाव बंगाल में पहचान, भाषा, अधिकारों और लोकतंत्र की मूल भावना की रक्षा करने के बारे में है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष सरकार लोगों की जरूरतों और अकांक्षाओं को पूरा करना जारी रखेगी. साथ ही कहा कि सभी को उन ताकतों के खिलाफ एकजुट रहना है, जो समाज को बांटने और अशांति फैलान की कोशिश कर रहे हैं. 

दो चरणों में होना है पश्चिम बंगाल में आम चुनाव
साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. इसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. फिलहाल में बंगाल में आचार संहिता लागू है, यहां टीएमसी की सरकार है. 

यह भी पढ़ें: 

‘हम उन सभी के साथ खड़े हैं जिनका नाम…’, CM ममता बनर्जी का SIR को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- ’91 लाख नाम हटाए गए’

Leave a Comment