Hyderabad Crime News: हैदराबाद में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. एक नवविवाहित युवती, जिसने शादी के बाद सुनहरे जीवन के सपने देखे थे, उसे अगले ही दिन नरक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा. जिस पति ने उसकी रक्षा करने का वादा किया था, उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घिनौना अपराध किया.
पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ कुकटपल्ली इलाके में रहती थी. उनके घर में नेल्लोर का एक युवक किराए पर रहने आया था. इस दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गई. कुछ समय बाद दोनों ने मिलकर शादी करने का फैसला किया और साल 28 जुलाई, 2025 को कुकटपल्ली सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी कर ली. इसके बाद पति ने बेगमपेट में एक घर किराए पर लिया और दोनों वहां रहने चले गए, लेकिन शादी के अगले ही दिन उसके पति का असली चेहरा सामने आ गया.
शराब पिलाकर किया घिनौना अपराध
शादी के जश्न के बहाने आरोपी पति अपने सात दोस्तों को घर लेकर आया. वहां सभी ने मिलकर शराब पी और पीड़िता को भी जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की. जब वह बेहोश हो गई, तो पति और उसके सात दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया.
इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वे उसकी मां और बहन को जान से मार देंगे. अपने परिवार की जान के डर की वजह से पीड़िता काफी लंबे समय तक चुप रही और नर्क जैसा दर्द सहती रही.
डर और दबाव में चुप रही पीड़िता
पीड़िता को डर था कि कहीं वे सच में उसके परिवार को मार ना दें और इसी डर की वजह से वह अंदर ही अंदर टूटती रही. लेकिन धीरे-धीरे हालत इतने बिगड़ गए कि उसने आखिरकार हिम्मत जुटाकर अपने मां और बहन को यह सारी बात बता दी.
परिवार की मदद से पीड़िता ने कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को बेगमपेट थाने में ट्रांसफर कर दिया है. मामला दर्ज होने के बाद ही आरोपी पति और उसके दोस्त फरार हो गए. फिलहाल पुलिस उन आरोपियों की तलाश कर रही है.