टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों खूब खुर्खियां बटोर रही हैं. वो 42 साल की उम्र में शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं. हाल ही में पति वरुण बंगेरा के साथ करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खूबसूरत फोटोज शेयर हैं. करिश्मा और वरण इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. एक्ट्रेस अपने पति के साथ शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं. आइए उनकी टोटल नेट वर्थ जानते हैं.
बेहद आलीशान है करिश्मा तन्ना का घर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उनका यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट सादगी और नजाकत भरे इंटीरियर के लिए जाना जाता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को बखूबी दर्शाता है.

लाइट कलर और कम सजावट के साथ तैयार किया गया यह घर न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि एक शांत और सुकून भरा माहौल भी देता है. इस घर की सबसे खास बात इसकी छत पर बना खूबसूरत गार्डन है, जो इस लग्जरी प्रॉपर्टी को और भी खास बनाता है. यह रूफटॉप गार्डन हरियाली से भरपूर है.

करिश्मा तन्ना का कार कलेक्शन
करिश्मा का महंगी और लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है. उनके कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और मर्सिडीज-बेंज GLS जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

घर और गाड़ियों के अलावा, करिश्मा को महंगी चीजें और प्रॉपर्टी खरीदने का भी खास शौक है. डिजाइनर कपड़ों से लेकर महंगे गैजेट्स तक, उन्हें लग्ज़री और प्रीमियम चीज़ों की खरीदारी करना हमेशा पसंद आता है.
कितनी है करिश्मा तन्ना की नेट वर्थ
करिश्मा को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है. वो अपने पार्टनर वरुण बंगेरा के साथ बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में घूमती हैं. यह कपल ज़्यूरिख और क्रोएशिया जैसी कुछ बेहतरीन जगहों पर घूम चुका है. एक्टिंग के साथ-साथ करिश्मा एंडोर्समेंट डील्स और पार्टनरशिप से भी पैसे कमाती हैं, जिससे उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है.टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है.

इन शो में नजर आईं करिश्मा

करिश्मा छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इंदिरा विरानी के रोल से पहचान मिली. करिश्मा ‘कुसूम’, ‘एक लड़की अंजानी सी’, ‘नागिन 3’ और ‘कोई दिल में है’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. वो ‘स्कूप’ और ‘हश हश’ जैसी वेब सीरीज में भी दिखी हैं. करिश्मा ने फिल्म ‘संजू’ में भी काम किया है.