‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू की टीवी पर होगी वापसी, इस पॉपुलर एक्टर को राज अंदकत ने किया रिप्लेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को देखन दर्शक बेहद पसंद करते हैं. लेकिन, इसके कलाकरों पर भी बेशुमार प्यार लुटाते हैं. फिर चाहे वो शो छोड़कर ही क्यों ना चले गए हों. इसी बीच शो में टप्पू की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले राज अंदकत चर्चा में छाए हुए हैं.

दरअसल, एक्टर जल्द ही सोनी सब के एक शो में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे. राज अपने एक्टिंग करियर में एक फ्रेश जर्नी स्टार्ट करने को बिल्कुल तैयार हैं. इस खबर को सुनने के बाद राज अंदकत के फैंस में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

राज अंदकत ने इस एक्टर को किया रिप्लेस

रिपोर्ट के अनुसार राज अंदकत ने सब सोनी के नेक्स्ट प्रोजेक्ट में अविनाश मिश्रा को रिप्लेस किया है.शो में होने वाले इस बदलाव ने लोगों का ध्यान काफी खींचा है.आमतौर पर उन लोगों का जो राज को उनके करियर के शुरुआती दौर से जानते हैं.

एक पॉपुलर कॉमेडी शो से निकलकर नए प्रोजोक्ट में लीड रोल प्ले करना, एक्टर के तौर पर उनके ग्रोथ को दिखाता है.इसके साथ ही ये उनके अलग-अलग तरह के किरदार निभाने और अपने करियर में नए चुनौतियों का सामना करने की इच्छा को भी दर्शाता है.

सोनी सब पर आने वाले इस नए शो को इंस्पायर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.शो में राज अंदकत की जोड़ी खुशी दुबे के संग बनने वाली है.इस नई जोड़ी को छोटे पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.दोनों ही कलाकारों को उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस केलिए जाना जाता है.

ऐसे में इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. हालांकि, अभी तक शो की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कास्टिंग ने ही इस शो के लिए दर्शकों की उम्मीद बढ़ा दी है.

बता दें तारक मेहता शो में राज अंदकत की परफॉर्मेंस ने उन्हें मजबूत फैन बेस बनाने में हेल्प की है.वक्त के साथ वो यंगस्टर के बीच जाना-पहचाना चेहरा बन गए.अब लीड रोल में नजर आना राज के करियर को एक नई उड़ान दे सकता है. 

ये भी पढ़ें:-कैंसर ट्रीटमेंट के डर के बीच बेटे रूहान को नमाज अदा करना सीखा रहीं दीपिका कक्कड़, हेल्थ को लेकर दिया ये अपडेट


Leave a Comment