समय रैना ने सबको धोया, ‘शक्तिमान’ की दुखती रग पकड़ी, बी प्राक से पूछा- तेरे को कौन बुलाया भाई?

जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने नए स्पेशल ‘समय रैना-स्टिल अलाइव’ के साथ लौट आए हैं. उनका नया वीडियो मंगलवार (7 अप्रैल) को उनके यूट्यूब चैनल ‘समय रैना ऑफिशियल’ पर रिलीज किया गया, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद के बाद कॉमेडियन ने दमदार वापसी की है. जहां समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ में मुकेश खन्ना, बी प्राक से लेकर सुनील पाल जैसे सेलेब्स को करारा जवाब दिया, वहीं उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील बयान के कारण हुए विवाद और FIR पर भी बात की.

सब आ गए थे हमें खाने- समय रैना
‘स्टिल अलाइव’ शो में सुनील पाल को रोस्ट करते हुए समय रैना ने कहा, ‘सब आ गए थे हमें खाने के लिए. नेता, सेलेब्रिटीज, सुनील पाल. इन्‍होंने तो मुझे कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दी थी, जबकि वो (कपिल) तो खुद मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे. वो मुझे मैसेज कर रहे थे कि लव योर शो. बिग फैन ऑफ योर शो. क्‍या टाइमिंग है.’ 

समय रैना ने मुकेश खन्ना के लिए कही ये बात
समय रैना ने एक्टर मुकेश खन्ना पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा, ‘शक्तिमान आ गया था यार. शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्‍त‍िमान. शक्‍तिमान कह रहा था, क्‍या असर पड़ेगा इन कंटेंट का बच्‍चों पर, बच्‍चों का क्‍या होगा ऐसे शोज देखकर. मुझे नहीं पता कि आप लोगों में कितने शक्‍त‍िमान देखते थे. उस समय हर अगले महीने न्‍यूज आती थी, कोई बच्‍चा शक्‍त‍िमान देखकर कूद गया. तूने बच्‍चे मारे हैं भाई, तू क्‍या बोल रहा है.’

बी प्राक के लिए कहा- कौन बुलाया तेरे को भाई?
समय रैना ने सिंगर बी प्राक पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने कहा, ‘बी प्राक आ गया बीच में. मैं हैरान था. मुझे उसके गाने बड़े पसंद थे. दो मिनट नहीं हुआ विवाद शुरू हुए और बी प्राक आ गया. कहता है, ये क्‍या बातें हुई हैं इस शो में. मैं अब कभी नहीं आऊंगा पॉडकास्‍ट पर. कौन बुलाया तेरे को भाई?’

समय रैना ने किया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का ऐलान
इस शो के आख‍िर में समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘रही बात इंडियाज गॉट लेटेंट की. लोग पूछते रहते हैं मुझसे कि क्‍या ये शो वापस आएगा? मैंने बहुत सोचा इस बारे में. भगवान की कसम. मुझे नहीं लगता कि इससे हाई पॉइंट पर मेरा शो एंड हो सकता था. मुझे इस बात को सही से कहने दीजिए- मुझे नहीं लगता कि इससे हाई पॉइंट पर मेरे शो का सीजन 1 खत्‍म हो सकता था. शो तो मैं लाऊंगा भाई, क्‍योंकि मजा आता था वो शो करने में. अब मैं जब तक हूं इस दुनिया में मजे करूं. मैं चाहता हूं कि मैं एकदम वाइल्‍ड शो करूंग.’

समय रैना ने रणवीर अल्लाहबादिया को ‘द मंक हू सोल्ड माई फेरारी’ कहा
समय रैना ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं तुम्‍हें मां की कसम सच बताता हूं. उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्‍स ने वह सवाल 8 बार पूछा था. इसके अलावा भी कई अंट-शंट सवाल पूछे थे. जब मैंने एडिट देखा, मैंने कहा कि ये तो बहुत गंदी कर दी इसने. मैंने सोचा 1 रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं. तो मेरे POV से मैंने तो 99% कीटाणु मार दिए थे ना.’ उन्होंने मजाक में उन्हें ‘द मंक हू सोल्ड माई फेरारी’ कहा. 

‘हम कश्मीरी तो हमेशा क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं’
इसी विवाद पर आगे बात करते हुए समय रैना ने कहा, ‘हम कश्मीरी तो हमेशा क्रॉस फायर (दो तरफा मार) में ही मारे जाते हैं. इस बात ने मुझे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया.’ समय रैना ने बताया कि इस विवाद के दौरान उन्हें पाकिस्तान से बहुत सपोर्ट मिला. 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर क्या है विवाद?
समय रैना बीते साल तब विवादों में आए, जब उनके यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील और अपमानजनक कंटेंट को लेकर खूब शोर मचा था. इस कारण पुलिस में FIR हुई, उन्‍हें अपना एपिसोड डिलीट करना पड़ा. हालांकि, यह विवाद शो में मेहमान बनकर आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के कारण हुआ. दरअसल, उन्‍होंने शो में एक कंटेस्‍टेंट के माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. 


Leave a Comment