Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा उठाएगी मेहर के काले राज से पर्दा,धमाकेदार ट्विस्ट को देख फैंस ने कहा-ये है असली प्रोमो

ये रिश्ता क्या कहलाता है का पिछले कई महीनों से टीआरपी लिस्ट में बहुत बुरा हाल था. अब मेकर्स ने ठान लिया है कि फिर से इस शो की एंट्री टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में करवाकर रहेंगे. यही वजह है कि शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं.

इतना ही नहीं शो का जो लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है वो बहुत ही धमाकेदार और इंट्रेस्टिंग है.लेटेसेट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि मेहर अपनी शादी के लिए तैयार हो रही होती है. लाल जोड़ा पहन वो दुल्हन बन चुकी होती है.

अभिरा करेगी मेहर को एक्सपोज

तभी उसके पास अभिरा आकर कहती है,’कब तक अपना असली चेहरा छिपाओगी मेहर?’उसके बाद मेहर बहुत ही ज्यादा डर जाती है और अभिरा के पीछे जाने लगती है. इसी बीच अरमान वहां आ जाता है और कहता है,’तुमने ऐसा क्यों किया मेहर. मेरी जिंदगी के साथ क्यों खेला.’

इतना कहकर अरमान वहां से चला जाता है. मेहर उसके बाद अरमान-अरमान चिलाती रहती है.उसके बाद अभिरा कहती है,’तुम्हारा असली चेहरा अरमान के सामने आने वाला है.खेल खत्म.’इस प्रोमो को देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं.

शो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं,’ये होता है प्रोमो.’एक यूजर ने कहा इसी प्रोमो का तो इंतजार था. शो में अब तक देखने को मिला कि दिशा और आर्यन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. दिशा और आर्यन की शादी के बाद अरमान और मेहर की शादी का मुहूर्त है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा उठाएगी मेहर के काले राज से पर्दा,धमाकेदार ट्विस्ट को देख फैंस ने कहा-ये है असली प्रोमो

अपनी बेटी माइरा की जिद की वजह से अरमान ये शादी करने वाला है. वहीं, अरमान और माइरा को अब मुक्ति की सच्चाई के बारे में पता चल चुका है कि वही वाणी है. वहीं, दूसरी तरफ मेहर बेहद खुश हो रही होती है कि उसकी शादी अरमान से होने जा रही है. वो अरमान से जाकर बात करती है, लेकिन वो उसे डांट देता है.

ये भी पढ़ें:-‘बिग बॉस’ की वजह से हुई मेरी शादी’ आरती सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मेरी सास हमेशा कहती थी..’


Leave a Comment