शादी के बाद कृतिका कामरा ने की काम पर वापसी, बोलीं- ‘ये मेरे लिए बहुत खूबसूरत और खास..’

कृतिका कामरा एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधी हैं, अब वो फिर से काम पर वापस लौट आई हैं. उन्होंने कहा कि वो पहले से ही ये तय कर चुकी थीं कि शादी से पहले और बाद में लंबा ब्रेक नहीं लेंगी. 37 साल की ये एक्ट्रेस अपनी सीरीज मटका किंग के प्रमोशन में लगी हुई हैं.

साथ ही उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है.शादी के जश्न के बीच भी कृतिका और गौरव ने गोवा में 3 से 4 दिन की छोटी सी छुट्टी भी एंजॉय की थी.काम पर वापसी को लेकर कृतिका ने कहा,’ये मेरे लिए बहुत खूबसूरत और खास समय था, लेकिन मैंने हमेशा तय किया था कि मैं शादी से पहले और बाद में लंबा ब्रेक नहीं लूंगी.’

मेरा आने वाला दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है

हालांकि, इस कपल ने फिर से काम पर वापसी कर ली है. गौरव भी इन दिनों चल रहे आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं.कृतिका कामरा ने आगे कहा,’गौरव और मैं दोनों नई एनर्जी के साथ अपने पसंदीदा काम पर वापस लौट आए हैं. मैं मटका किंग के बारे में और चीजें शेयर करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं और अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर लौटने को लेकर भी, जिसके लिए मैं तैयारी कर रही थी. आने वाले दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन मैं इसे किसी और तरीके से नहीं चाहूंगी.’

रिपोर्ट के अनुसार, कृतिका कामरा इन दिनों मटका किंग के प्रमोशनल इवेंट्स और अपनी शूटिंग के बीच बहुत ही अच्छे तरीके से टाइम को मैनेज कर रही हैं, जो उनके काम के प्रति डेडिकेशन को दिखाता है.बता दें कृतिका कामरा ने गौरव के संग सात फेरे नहीं लिए थे, बल्कि अपने घर पर ही रजिस्टर मैरिज की थी.

कृतिका के करियर पर गौर करें तो उन्होंने 2007 में यहां के हम सिकंदर से एक्टिंग डेब्यू किया था.2009 में उन्होंने कितनी मोहब्बत है सीरियल में काम किया.इस शो में उनके अपोजिट करण कुंद्रा नजर आए थे. इसके बाद उन्हें प्यार का बंधन, कितनी मोहब्बत है 2 और कुछ तो लोग कहेंगे जैसे शोज में देखा गया.

ये भी पढ़ें:-प्यार के लिए सहन किया समाज का बहिष्कार, मंदिर में जाना हुआ बैन, तलाक के बाद 8 साल छोटे लड़के से की शादी

 

 


Leave a Comment