प्यार के लिए सहन किया समाज का बहिष्कार, मंदिर में जाना हुआ बैन, तलाक के बाद 8 साल छोटे लड़के से की शादी

तनाज ईरानी की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है. उन्होंने अपनी लाइफ में दर्द, स्ट्रगल और मुश्किलों का जमकर सामना किया है. एक्ट्रेस ने महज 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी. 20 साल की उम्र में वो मां भी बन चुकी थीं.

लेकिन, उन्हें अपने प्यार से शादी करने के लिए समाज से लड़ना पड़ा. हालांकि, उस शादी का अंत तलाक पर जाकर हुआ. लेकिन, लाइफ में दोबारा प्यार की एंट्री हुई और सबकुछ बदल गया.तनाज ईरानी अपने बबली नेचर के लिए जानी जाती हैं.

प्यार के लिए सहन किया समाज का बहिष्कार

जब वो 18 साल की थीं तब उन्होंने फरीद करीम संग शादी कर ली थी. शादी के दो साल बाद बेटी जैनी को जन्म दिया. हालांकि, इस शादी के दौरान पारसी समुदाय ने उनका काफी विरोध किया था.इतना ही नहीं एक्ट्रेस को समाज से बाहर तक निकाल दिया गया था.

लेकिन, प्यार के लिए उन्होंने सबकुछ बर्दाश्त किया. लेकिन, शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई, बाद में एक्ट्रेस ने तलाक ले लिया.सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में तनाज ने बताया था,’वो थिएटर में काम करते थे. मुझे उनकी एक्टिंग, काम करना का तरीका और सिंगिंग पसंद था और इसी वजह से हमने शादी कर ली.’

एक्ट्रेस और उनके पति में 18 साल का गैप था.तनाज ने इस दौरान ये भी बताया कि पारसी समुदाय ने उनका बहिष्कार किया था और सभी सामुदायिक हक छीन लिए. इतना ही नहीं अग्नि मंदिर तक में उनका जाना बैन कर दिया था.तलाक के बाद उन्होंने एक्टिंग शुरू की.

कहो ना प्यार है उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल की बहन नीता की भूमिका निभाई थी. कई फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी काम किया.गुरुकुल शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की मुलाकात बख्तियार ईरानी से हुई, जो उनसे 8 साल छोटे थे. दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली.दूसरी शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे हुए. 

ये भी पढ़ें:-अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स


Leave a Comment