फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा और एक्टर प्रभास ने बुधवार को आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी. अब संदीप रेड्डी ने फिल्म को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर भी रिएक्ट किया है. उन्होंने रणवीर और आदित्य को काली नजर से बचने के लिए भी कहा.
संदीप रेड्डी वांगा ने किया ये पोस्ट
संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘राइटर्स और एक्टर्स ने अपना करियर प्रोपेगेंडा के जरिए बनाया और इंडस्ट्री बिल्लियों की तरह चुप रही. अब वो ही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपका पहला रिएक्शन ही मजाक उड़ाना हो, तो आप खुद को ‘लिबरल’ नहीं कह सकते. पता नहीं कब से सच को प्रोपेगेंडा का लेबल दिया जाने लगा है. अजीब समय आ गया है. अब प्वॉइंट पर आता हूं. मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि ये काली नजर ऐसे नहीं जाएगी. मुट्ठीभर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा. पूरा खत जलाना पड़ेगा. मैंने पिछली रात धुरंधर 2 देखी और ये शानदार फिल्म है.’
Writers & actors built careers on propaganda, and the industry stayed quiet like cats. Now the same clan mock Dhurandhar. You don’t get to call yourself liberal if your first instinct is to Mock.
Don’t know when truth started getting labeled as propaganda…… strange times.…— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) April 9, 2026
Mere Pyaare Sandeep,
I genuinely love the way you stand your ground and give it back when it matters. There’s a real honesty and belief in that and it’s something I truly respect.
I’ve always looked up to how you back your cinema without any doubt or noise.
That kind of…— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) April 9, 2026
इस पर आदित्य धर ने रिप्लाई भी किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे प्यारे संदीप. आप जिस तरह से अपनी बात पर डटे रहते हैं और जरुरत पड़ने पर जवाब भी देते हैं, मुझे वो बहुत पसंद है. इसमें सच में ईमानदारी और विश्वास है. साथ ही ये कुछ ऐसा है जिसका मैं सच में सम्मान करता हूं. मैंने हमेशा देखा है कि आप बिना किसी शक या आवाज के अपने सिनेमा का सपोर्ट करते हैं. इस तरह का कंविक्शन हमें याद दिलाता है कि हम अपनी आवाज पर विश्वास करें और उसके साथ आगे बढ़ें. लेजेंड प्रभास सर को प्यार देना. बहुत सारा प्यार और स्पिरिट के लिए ऑल द बेस्ट. फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. और अगर आगे मैं कभी भी आपके लिए कुछ कर सकूं तो मुझे अपने भाई की मदद करने में खुशी होगी. थैंक्स अगेन.’