Deepika Padukone के सपोर्ट में आईं Kangana Ranaut, आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं- उन्होंने ये कमाया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई. ज्यादातर सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण की इस मांग का समर्थन किया. अब अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. 

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का किया सपोर्ट
कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का आठ घंटे काम करने की बात को लेकर पूरा समर्थन किया है. ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘दीपिका ने ये हक कमाया है. वो आज इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं, एक बेटी की मां हैं. अगर आज वह आठ घंटे काम करना चाहती हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है. मुझे नहीं लगता कि इस बात पर कोई विवाद होना चाहिए.’

इसमें कुछ भी गलत नहीं है- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘जब कोई नया कलाकार होता है तो उसे डर लगता है कि कहीं उसकी जगह कोई और न ले ले, लेकिन दीपिका अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां मेकर्स अपनी फिल्म में उन्हें चाहते हैं. अगर वो सिर्फ 8 घंटे के लिए आती हैं, तो भी फिल्म वाले उनके हिसाब से काम कर लेंगे. अगर दीपिका जैसी टॉप एक्ट्रेस अपने परिवार और काम के बीच तालमेल बिठाने के लिए समय मांग रही हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’

Deepika Padukone के सपोर्ट में आईं Kangana Ranaut, आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं- उन्होंने ये कमाया है

ये भी पढ़ें:- Dacoit BO Day 7: ‘भूत बंगला’ के डर से सहमी ‘डकैत’, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या वसूल पाएगी बजट?

कंगना रनौत ने बताया पुराना किस्सा
कंगना रनौत ने पुरानी बात को याद करते हुए बताया कि शुरू के दिनों में वो और दीपिका दोनों 12-14 घंटे तक बिना रुके काम करती थीं. करियर के शुरुआती दौर में हम दोनों ही सफलता के लिए काफी जुनूनी थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. दीपिका अब मां भी हैं और परिवार की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है. दीपिका ने एक बार मुझसे कहा था कि वो इम्तियाज अली की फिल्म के लिए 12 घंटे काम कर रही हैं. तब हमारे अंदर एक भूख थी, हम कामयाब होना चाहते थे.’

महिलाओं पर बढ़ते दबाव पर कंगना रनौत ने की बात
इसके साथ कंगना रनौत ने महिलाओं पर बढ़ते दबाव की भी बात की. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को बच्चों की देखभाल के साथ-साथ काम की भारी जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है. इससे शादियां टूट रही हैं. महिलाओं पर इतना ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए.’

Deepika Padukone के सपोर्ट में आईं Kangana Ranaut, आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं- उन्होंने ये कमाया है

ये भी पढ़ें:- कौन हैं अहसास चन्ना? जिसकी फिल्म की कान्स 2026 में हुई एंट्री, खेलने-कूदने की उम्र से कर रहीं काम

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म छोड़ने की थी चर्चा
बता दें कि पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है, क्योंकि वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना चाहती थीं और वो भी अपनी शर्तों पर. फिल्म ‘कल्कि 2’ से भी उन्हें किनारा किया गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में इस बात पर बहस छिड़ गई है. 

 

Leave a Comment