महाराष्ट्र के नासिक में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाबा अशोक खरात के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईडी ने 42 लाख नकदी और करोड़ों की संपत्ति फ्रीज की।

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को महाराष्ट्र के नासिक जिले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित कथित धर्मगुरु बाबा अशोक खरात के व्यावसायिक परिसर ओक्स प्रॉपर्टी ऑफिस पर छापेमारी की है. यह छापेमारी अभी भी जारी है.  

ईडी से पहले SIT ने भी की थी मामले में कार्रवाई

ओक्स प्रापर्टी के इस ऑफिस परिसर में इससे पहले पिछले महीने 26 मार्च, 2026 को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. ऑपरेशन के दौरान एसआईटी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे. इसके बाद एसआईटी की ओर से इस ऑफिस परिसर को सील कर दिया गया था.

यह भी पढ़ेंः महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास

ईडी की छापेमारी में 42 लाख नकद जब्त, करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इससे पहले इस मामले में अपनी कार्रवाई करते हुए 42 लाख रुपये नकद जब्त किए थे, जबकि करीब 2.4 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज किया गया था. वहीं, ताजा कार्रवाई नासिक SIT के साथ समन्वय में की जा रही है, जिससे एजेंसी को सील किए गए परिसर में दोबारा जांच करने में मदद मिली.

SIT की कार्रवाई कौन से दस्तावेज हुए थे बरामद

SIT की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कथित रूप से प्रॉपर्टी डीलिंग, जमीन के लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों से भरे दो बोरे जब्त किए थे. इनमें संदिग्ध बेनामी संपत्तियों और 52 से अधिक जमीनों की एंट्री (7/12 उतारे) से जुड़ी जानकारी शामिल है. इसके सभी चीजों के साथ साथ मौके पर से कई चेक बुक, रसीदें और वित्तीय रजिस्टर भी बरामद किए गए.

इसके अलावा, जांच एजेंसियों ने ओक्स प्रॉपर्टी ऑफिस में लगे कंप्यूटरों, हार्ड डिस्क औक कई पेन ड्राइव भी जब्त की है. जिनकी पूरी गहराई से जांच की जा रही है. इससे मामले में ईडी और एसआईटी की टीम एक-दूसरे के साथ पूरे समन्वय के साथ जांच कर रही है. इसमें संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः चंबल में अवैध खनन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, कहा- अब भी नहीं रुका तो तैनात करेंगे अर्धसैनिक बल

Leave a Comment