उर्फी जावेद ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनके अतरंगी आउटफिट हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं.उर्फी को बिग बॉस ओटीटी, एमटीवी स्पिलट्सविला X4 और प्राइम वीडियो की सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’जैसे शो में देखा जा चुका है.लेकिन, इन्फ्लुएंसर से लेकर एक्ट्रेस बनने तक का सफर उर्फी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.
इसका खुलासा उर्फी ने खुद किया है.उर्फी की बातों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए. उर्फी ने पोस्ट में बताया कि उन्हें लग रहा था कि फॉलो कर लो यार से उनकी लाइफ बदल जाएगी.
उर्फी के पोस्ट में छलका दर्द
उर्फी ने कहा कि जिंदगी तो बदली, लेकिन पहचान और शोहरत की वजह से नहीं, बल्कि उन लोगों की वजह से जो शो के दौरान मिले थे.एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए.
ये भी पढ़ें:-उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म, रखा हिंदू नाम? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा,’मुझे बहुत बुरी तरह ट्रोल किया गया और गालियां दी गईं. नेताओं से लेकर आम लोगों और इंडस्ट्री के लोगों तक सबने मुझे बुरा-भला कहा और धमकियां दीं.मुझे इतनी बार पुलिस स्टेशन जाना पड़ा जिसकी कोई गिनती नहीं. मुझे आज भी लगता है कि मैंने अभी तक वो हासिल नहीं किया है, जो मैं कर सकती हूं. मैं आज भी ऊपर वाले से पूछती रहती हूं कि मेरा टाइम कब आएगा.’
ये भी पढ़ें:-टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं उर्फी जावेद, खुद बताया कैसे उनके एक्स-पार्टनर करते थे हर चीज पर कंट्रोल
उर्फी ने पोस्ट में आगे लिखा,’मैंने जो भी किया बस इसलिए ताकि लोग मुझे अपनाएं और मेरे काम की तारीफ करें.मैंने अपने लिए बहुत ही अलग और मुश्किल रास्ता चुना था. दुनिया मेरे लिए बिल्कुल भी दयालु नहीं थी. एक वक्त ऐसा था कि जब मेरी तारीफ करता था, तो मैं रो पड़ती थी.क्योंकि मुझे सिर्फ गालियां सुनने की ही आदत हो गई थी. मैं आज भी बस उस एक पल, उस एक सही मौके इंतजार कर रही हूं.’उर्फी जावेद के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो स्प्लिट्सविला X6 में निया शर्मा के साथ मिसचिफ मेकर के तौर पर नजर आ रही हैं.’
ये भी पढ़ें:-15 साल की उम्र में अक्षय कुमार के बेटे आरव करने लगे हैं नौकरी, लाखों करोड़ों नहीं कमाते हैं 4500 रुपये