Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: किस्मत क्या मोड़ लेगी जब अरमान और अभिरा का होगा आमान-सामना, ‘ये रिश्ता’ में आएगा महाट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में लीप दिखाया गया है. उसके बाद शो की कहानी मजेदार हो गई है. आए दिन दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न ने दर्शकों को बांध रखा है. बीते दिनों दिखाया गया कि तान्या की बातों को सुन मायरा के जख्म हरे हो जाते हैं और वो अभिरा को याद कर रोने लगती हैं.

उसके बाद अरमान अपनी बेटी को चुप कराता है और फिर तान्या को फटकार लगाता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं हुए. लेटेस्ट एपिसोड में कावेरी से अरमान बात करने की कोशिश करता है, उसके लिए कॉफी भी बनाता है.कावेरी से अरमान कहता है कि उसने केस जीत लिया है.

कावेरी और माधव होंगे अरमान से नाराज

लेकिन, वो जरा भी उस पर ध्यान नहीं देती है. ऐसे में अरमान कहता है कि पहले तो मेरी जीत पर आप बड़ी सी मुस्कान के साथ टॉफी दिया करती थीं.वहीं, कावेरी कहती है कि हमारी मुस्कान पोते के कर्मों पर निर्भर है, अब हमसे मुस्कुराया नहीं जाता है. वहीं, माधव डाइनिंग टेबल पर कहता है कि इस शख्स ने अपनी बसी-बसाई गृहस्थी उजाड़ दी.

बेटी के लिए अभिरा करेगी खूब मेहनत

इसे सिर्फ तोड़ना आता है.वहीं, अभिरा अपनी बेटी मुक्ति के एडमिशन को लेकर परेशान हो जाती है. वो फैसला करती है कि अब मुक्ति के ड्रीम स्कूल के लिए और भी ज्यादा मेहनत करेगी. इतना ही नहीं वो 24 घंटे गैराज खोलकर रखने का फैसला करेगी. वर्कर भी अभिरा का इस फैसले में साथ देंगे.

शो में देखने को मिलता है कि मनीषा और मनोज मिलकर कावेरी को गिफ्ट में कार देते हैं. मनोज कहता है कि इस मुकाम पर पहुंचने में उसे काफी वक्त लगा है, लेकिन इतना तो कर ही सकता है. मनोज को कावेरी आशीर्वाद देती है और कार की चाबी तान्या को देते हुए कहती है कि तुमने हमारे बेटे पर भरोसा किया, जब हमने ही आंखें मूंद ली थीं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा बिल्डर से भिड़ने वाली है और उसे धमकाते हुए कहती है कि अगर तुम्हारे बॉस में दम है तो खुद हमसे आकर मिले. इस प्रोजेक्ट का बॉस कोई और नहीं बल्कि मिस्टर मित्तल हैं. वो अरमान को इस बारे में बताते हैं. अरमान कहता है कि उस औरत से मैं खुद निपटूंगा, मैं भी तो जानूं कि आखिर ये इतना नाराज क्यों है. अब ये देखना मजेदार होगा कि सालों बाद अरमान और अभिरा मिलेंगे तो क्या होगा.

ये भी पढ़ें:-क्यों टूटी थी पलाश मुच्छल संग स्मृति मंदाना की शादी? फंक्शन में मौजूद नंदीश संधू ने बताई उस रात की सारी कहानी

Leave a Comment