टेलीविजन के चहेते एक्टर नील भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों में आ रहे है, उन्होंने साबित कर दिया की वे इंडियन टीवी के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले एक्टर्स में से एक क्यों कहे जाते है. हाल ही में रिलीज़ हुआ मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का टीज़र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वे परशुराम के किरदार में नजर आ रहे है ये किरदार दमदार और पावर-पैक्ड हीरोइक स्टंट सीक्वेंस से भरा है. मिस्टर एंड मिसेज परशुराम के साथ स्टार प्लस और नील भट्ट ने टेलीविजन एक्शन का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा.
इस टीज़र के साथ स्टार प्लस ने स्टोरीटेलिंग व प्रेज़ेंटेशन की सीमाओं को काफी अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया है. नील भट्ट के साथ मिलकर चैनल ने इस लॉन्च को एक स्टेटमेंट बना दिया है जिससे ये साफ साबित होता है की ये सिर्फ लॉन्च नहीं बल्कि एक हाई वोल्टेज और दमदार शुरुआत होने वाली है जो टेलीविजन एक्शन के नए बेंचमार्क सेट करेगी.
फ्रेम में नील की एंट्री वो भी रियल और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स के साथ एक के बाद एक स्टंट करते हुए स्क्रीन पर किसी फायर से कम नहीं है. और इस सीन की सबसे खास बात ये है की ये स्टंट बिना किसी VFX और बिना बॉडी डबल के किए गए हैं. जिससे इस सीन में नील की ऑथेंटिसिटी और काम के लिए उनकी कमिटमेंट को साफ दिखाता है.
नील एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट है जिसके वजह से उनके एक्शन में रॉ इंटेंसिटी और रियलिज़्म साफ झलक रहा था और स्टंट सीक्वेंस और भी ज्यादा इम्पैक्टफुल लग रहा था.
उनका इंटेंस स्क्रीन प्रेज़ेंस, न्यू लुक और बेबाक अंदाज फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी है, लोग इसे अबतक के टेलीविजन पर देखे गए सबसे स्टाइलिश और धमाकेदार स्टंट सीक्वेंस में से एक बता रहे हैं. वहीं नील ने सीन इम्पैक्टफुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. नील ने अपना वो अंदाज दिखाया है जो आजतक कभी किसी ने नहीं देखा है.
ये टीज़र के रिलीज़ होते ही लोगों में जबरदस्त बज़ देखने को मिल रहा है, फैंस इसको लेकर काफी तारीफ कर रहे और एक्साइटेड भी नजर आ रहे है की आगे क्या होने वाला है.
वहीं मेकर्स ने वादा करते हुए कहा कि आने वाले एपिसोड्स में परशुराम का सफर और भी ज्यादा इंटेंस, ड्रामेटिक और सरप्राइज से भरा होगा. ये शो “मिस्टर एंड मिसेज परशुराम”, रात 8:30 बजे, स्टार प्लस पर ऑन एयर होगी.