टीवी इंडस्ट्री का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर चर्चा में है. इसका नया सीजन भी फैंस के बीच उतना ही पॉपुलर है, जितना पहला सीजन था. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पुराने किरदारों और उनसे जुड़ी खबरें सामने आ रही है. खास तौर पर आकाशदीप सैगल का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिन्होंने पहले सीजन में अपने अलग अंदाज से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी.
इस सीजन ने होगी एकलव्य गुजराल की एंट्री?
आकाशदीप सैगल ने इसमें पहले अंश गुजराल का किरदार निभाया था, जिन्होंने एक खतरनाक और यादगार विलेन के रूप में पहचान बनाई. बाद में जब कहानी में उनके किरदार का अंत हो गया, तो उन्होंने उसी शो में एकलव्य गुजराल के रूप में वापसी की, जो अंश का बेटा था. एक ही शो में पिता और फिर बेटे का रोल निभाना टीवी की दुनिया में बहुत अनोखी बात मानी जाती है. अब जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ भी दर्शकों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है, तो आकाशदीप ने भी इसके रिवाइवल को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि वो नए सीजन में नजर आएंगे या नहीं.
दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं तुलसी
बता दें कि ये सीरियल एकता कपूर का सक्सेसफुल प्रोजेक्ट रहा है, जिसने एक दौर में टीवी की दुनिया पर राज किया था. इसने कई कलाकारों को पहचान दिलाई और घर-घर में अपनी खास जगह बनाई. अब इतने सालों बाद भी जब इसका नया सीजन रिलीज हुआ, तो ये दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी उतरी है. हर हफ्ते आने वाले टीआरपी रिपोर्ट्स में भी इस शो ने शानदार जगह बनाई हुई है. साथ ही तुलसी और मिहिर की केमिस्ट्री और विरानी परिवार की कहानी दर्शकों को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इसकी कहानी अब कौन सा नया मोड़ लेती है.