‘बॉर्डर 2’ के तूफान में भी इस फिल्म ने किया सरप्राइज, दुनियाभर में कमा लिए 375 करोड़

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसी बीच साउथ की एक फिल्म ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है. 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘मन शंकर वारा प्रसाद गारू’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ये फिल्म ऑल टाइम रीजनल इंडस्ट्री हिट बनकर उभरी है. फिल्म को मकर संक्राति के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी लीड रोल में हैं.

दुनियाभर में चिरंजीवी की फिल्म मन शंकर वारा प्रसाद गारू का तूफान
अब मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म ने एक और माइलस्टोन अचीव कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 375 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये आंकड़ा फिल्म ने 25 दिनों में ही कमा लिया. ये फिल्म के लिए शानदार उपलब्धि है.

ओटीटी पर कहां देख पाएंगे फिल्म मन शंकर वारा प्रसाद गारू?
फिल्म ने ओटीटी डील भी लॉक कर ली है. फिल्म को थिएटर के बाद जी5 पर देखा जाएगा. फिल्म 11 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को 7 अलग-अलग इंडियन भाषाओं में देखा जा सकता है. फैंस ओटीटी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

फिल्म मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा- 375 करोड़ और कमाई जारी है. ऑल टाइम रीजनल इंडस्ट्री ब्लॉकबस्टर. ऑडियंस के प्यार से फिल्म ने 25 दिन अच्छे से पूरे कर लिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा फीमेल लीड में हैं. वहीं वेंकटेश कैमियो रोल में हैं. सचिन खेडेकर, हर्ष वर्धन, जरीना वहाब, कैथरीन ट्रेसा, अभिनव गोमातम और मास्टर रेवंत जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. फिल्म को अनिल रविपुडी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को शाइन स्क्रीन्स और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत साहू गरापति और सुष्मिता कोनिडेला ने प्रोड्यूस किया है. भीम सेसिरोलियो ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है. फिल्म की कहानी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.


Leave a Comment