म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में अमाल मलिक ने दावा किया था कि उनके पिता, म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग की थी, लेकिन बिना उनकी जानकारी के उन्हें सलमान खान से रिप्लेस कर दिया गया था.अब इस बयान पर अब डब्बू मलिक ने रिएक्ट किया और बताया कि वो उस फिल्म में नहीं, बल्कि किसी दूसरी फिल्म पर काम कर रहे थे.
‘मैंने प्यार किया’ में नहीं रिप्लेस हुए डब्बू मलिक
हाल ही में डब्बू मलिक ने Buzzzoka Prime को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘जिस फिल्म पर मैं काम कर रहा था उसका नाम ‘सावन झूम उठा’ था, ‘मैंने प्यार किया’ नहीं. वह फिल्म बाद में बंद हो गई. लगभग एक साल की मेहनत के बाद हमें पता चला कि वो फिल्म बन ही नहीं रही है. एक दिन मैं राजश्री के ऑफिस गया तो मैंने वहां ‘मैंने प्यार किया’ का बड़ा पोस्टर देखा, जिसमें नए हीरो-हीरोइन थे.’
ये भी पढ़ेंः ‘माइकल’ फिल्म के सपोर्ट में उतरीं फराह खान, बोलीं- जाफर जैक्सन को ऑस्कर दे दो
कुछ भ्रम हुआ है- डब्बू मलिक
इस बयान के जरिए डब्बू मलिक ने साफ किया कि उनका नाम जिस फिल्म से जोड़ा जा रहा था, वो वास्तव में कोई और प्रोजेक्ट था. डब्बू मलिक ने आगे बताया कि अमाल मलिक ने जिस घटना का जिक्र किया गया, उसमें कुछ भ्रम हुआ है. उन्होंने बताया कि जिस फिल्म पर वो काम कर रहे थे, वो ‘सावन झूम उठा’ थी, जिसे डब्बू मलिक खुद कंपोज कर रहे थे और यह प्रोजेक्ट राजश्री प्रोडक्शंस के तहत बन रहा था. हालांकि यह फिल्म बाद में बंद हो गई.
ये भी पढ़ेंः Wheel of Fortune Finale: ‘इससे बड़ा मजाक क्या होगा?’, फराह खान ने अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर ली चुटकी
दोनों प्रोजेक्ट अलग थे- डब्बू मलिक
डब्बू ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट अलग थे, लेकिन थीम और लव स्टोरी वाइब में कुछ सिमिलैरिटी थीं, जिसकी वजह से परिवार में कभी-कभी कन्फ्यूजन हो गया होगा. इसी कारण अमाल ने इसे ऐसे तरीके से बताया कि लगा जैसे उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया हो. उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने बाद में ‘मैंने प्यार किया’ देखी, तो उन्हें उसमें ‘सावन झूम उठा’ जैसी कुछ सिमिलैरिटी लगीं, लेकिन दोनों फिल्में अलग थीं. डब्बू ने उम्मीद जताई कि इस सफाई के बाद इस पूरे मामले पर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा.
क्या कहा था अमाल मलिक ने?
अमाल मलिक ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता डब्बू मलिक ने एक्टिंग की कोशिश भी की थी और उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के शुरुआती दो शेड्यूल्स में बतौर हीरो शूटिंग की थी. अमाल के मुताबिक, सूरज बड़जात्या के पिता ने डब्बू से कहा था कि शूटिंग शुरू करें, क्योंकि कहानी अच्छी है और उन्हें काम के फ्लो में आना चाहिए.
उन्होंने आगे बताया कि एक बार डब्बू ने सलमान खान को राजश्री ऑफिस की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा और सिक्योरिटी से उनके बारे में पूछा. उन्हें बताया गया कि ‘ये नई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लीड हीरो हैं.’ अमाल ने कहा कि उनके पिता को इसके बारे में कोई जानकारी पहले नहीं दी गई थी.’
ये भी पढ़ेंः क्यों फिल्मों में काम नहीं करते अमाल मलिक? बताई वजह, बोले- ‘साथ देने वाला कोई नहीं’
‘मैंने प्यार किया’ के बारे में
‘मैंने प्यार किया’ (1989) एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. इस फिल्म में सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी, वहीं भाग्यश्री की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसी के साथ सलमान खान और भाग्यश्री को रातों-रात स्टारडम मिल गया.