Anupama Spoiler: अनुपमा और श्रुति का होगा आमना-सामना, राही को लेकर छिड़ेगी जंग

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में एक बार फिर से अनुपमा और श्रुति का आमना-सामना होने वाला है. ये श्रुति वही है, जिसकी सगाई अनुज के संग हुई थी. इतना ही नहीं श्रुति ने राही को बेटी की तरह पाला भी था.

शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि अनुपमा एक मंदिर में जाती है. इस दौरान एक गजब का इत्तेफाक देखने को मिलता है. अनुपमा भीड़ में फंसी होती है तभी एक औरत का लॉकेट टूटकर गिर जाता है. अनुपमा उस लॉकेट को उठाकर उस औरत को आवाज लगाएगी.

अनुपमा और श्रुति का होगा सामना

तभी उसकी नजर लॉकेज में लगी अनुज और आध्या की फोटो पर पड़ेगी. अनुपमा सोच में पड़ जाएगी कि ये अनुज और राही की फोटो किसके लॉकेट में है. अनुपमा को कुछ समझ नहीं आएगा, इसी बीच श्रुति वहां पहुंच जाएगी. वो कहेगी श्रुति तुम यहां. उसके बाद श्रुति से अनुपमा पूछती है कि कैसी हो.

ये भी पढ़ें:-‘गुड न्यूज आने वाली है?’ विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को देख बोले पैप्स तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

इस पर श्रुति कहती है कि जिसकी जान किसी और की मुट्ठी में हो वो कैसी हो सकती है. अनुपमा के हाथ से वो लॉकेट छीन लेती है. अनुपमा के जेहन में पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएंगी. वो श्रुति से कहेगी कि तुम जब चाहो मेरी बेटी से मिलने आ सकती हो. पर मेरी बेटी के पास मां है.

अनुपमा इतना कहती ही है, तब तक श्रुति कहेगी सिर्फ नाम के लिए.श्रुति कहती है कि अगर उसके पास सचमुच मां होती तो राही बिल्कुल भी अकेली नहीं होती. प्रोमो को देखने के बाद ये तो क्लियर हो चुका है कि एक बार फिर से मां और बेटी के बीच दरार पड़ने वाली है. वहीं, अनुपमा एक बार फिर से अपने परिवार के लिए लड़ती हुई नजर आएगी. लेकिन, इस बार दिग्विजय और बंकू भी अनुपमा का साथ देने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें:-कहकशा-रिदम या भगवान शिव से जुड़ा, जानें दिव्यांका त्रिपाठी क्या रखेंगी अपने बच्चे का नाम

 

 

Leave a Comment