‘धुरंधर 2’ से ज्यादा कमाई कर रही Michael, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

बुधवार को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बाजी मार ली है. वहीं ‘माइकल’ को भी इंडिया में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दोनों ही फिल्मों ने बुधवार को जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वहीं ‘धुरंधर 2’ थोड़ पिछड़ गई है. आइए नजर डालते बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. 

ये भी पढ़ें- Michael BO: ‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 4 दिनों में ही ‘धुरंधर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

‘भूत बंगला’

‘भूत बंगला’ ने बुधवार को 10.30 बजे तक 3.2 करोड़ का कलेक्शन किया. अक्षय कुमार की इस फिल्म पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया. फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ और पहले दिन 12.25 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 84.40 करोड़ रहा. फिल्म का टोटल कलेक्शन 124.50 करोड़ हो गया है.

भूत बंगला को दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने बनाया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तबु, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- मुकेश खन्ना नहीं चाहते रणवीर सिंह करें शक्तिमान का रोल, बोले- उसके चेहरे पर निगेटिविटी है

‘माइकल’

‘माइकल’ ने बुधवार को 10.30 बजे तक 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2722 शोज मिले और फिल्म को 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

फिल्म पहले दिन से अच्छा परफॉर्म कर रही है. पेड प्रिव्यूज में फिल्म ने 1.7 करोड़ कमाए. पहले दिन 3.70 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़, तीसरे दिन 5.85 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़ और पांचवें दिन 2.40 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.61 करोड़ हो गया है.

‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. हालांकि, अब फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिल रही है. फिल्म ने बुधवार को 10.30 बजे तक 1 लाख कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 1,133.94 करोड़ हो गया है.

‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. ये दिसंबर 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी. 

Leave a Comment