कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा या नयनतारा? ‘तुम्बाड 2’ के लिए फीमेल लीड की तलाश में मेकर्स, बढ़ा सस्पेंस

‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. सालों बाद आ रही इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर नई अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया और बताया कि फिल्म 3 दिसंबर 2027 रिलीज होगी. फिल्म में सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे. इसी बीच अब फिल्म में एक बड़ी फीमेल स्टार को भी कास्ट करने की तैयारी चल रही है.

इन फीमेल लीड पर हो रहा विचार 

इंडस्ट्री में चर्चा है कि मेकर्स फिल्म के लिए एक दमदार फीमेल लीड की तलाश कर रहे हैं. इसके लिए प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा जैसे बड़े नामों पर सोचा जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है और बातचीत चल रही है. बताया जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि इस बार कहानी में एक मजबूत महिला किरदार को जोड़ा जाए, जिससे फिल्म का लेवल और भी बड़ा हो सके.

हाल ही में रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था. पोस्टर में तीन रहस्यमयी मूर्तियां दिखाई दे रही हैं और साथ में लिखा है ‘प्रलय आएगा’. ये टैगलाइन ही इशारा करती है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा डार्क और रोमांचक होने वाली है. डायरेक्टर आदेश प्रसाद ने भी कहा कि सीक्वल बनाना आसान नहीं था, क्योंकि पहली फिल्म की अपनी अलग पहचान थी. टीम ने कोशिश की है कि पुरानी फिल्म की आत्मा बरकरार रहे, लेकिन साथ ही दर्शकों को कुछ नया और अलग भी देखने को मिले.

ये भी पढ़ें: ‘मजनू भाई’ बनने के लिए अनिल कपूर को नहीं करनी पड़ी थी ज्यादा मेहनत, सालों पहले कर ली थी तैयारी

पहले पार्ट ने की शानदार कमाई

बता दें कि ‘तुम्बाड’ 2018 में रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे एक कल्ट फिल्म बन गई. 2024 में इसे थिएटर में दोबारा रिलीज किया गया, जिसने शानदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी विनायक राव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे के साथ एक खतरनाक और रहस्यमयी सफर पर निकलता है. इस फिल्म को राही अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया था और आनंद गांधी इसके क्रिएटिव डायरेक्टर थे. अब इसके सीक्वल से उम्मीद की जा रही है कि ये पहले से भी ज्यादा बड़ा और जबरदस्त अनुभव लेकर आएगा.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने किया ‘कर्तव्य’ की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान


Leave a Comment