यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की तबीयत बिगड़ने पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन, कहा- वह जल्द से जल्द…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने किए कामना की है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट के जरिए अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. 

जानकारी के अनुसार, अजय राय ने दिन में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. इसी दौरान उन्होंने बेचैनी और दर्द की शिकायत की थी. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. 

ये भी पढ़ें- पिछली बार हुआ रद्द, अब और भी खास, अगले महीने यूरोप दौरे पर जाएंगे PM मोदी, जानें क्या बन रहा प्लान?

अजय राय की तबीयत कब बिगड़ी?

बताया जा रहा है कि अजय राय को अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया. डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और इलाज जारी है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- बंगाल की बंपर वोटिंग से खुश पीएम मोदी, बोले- ‘लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं, लोग बिना डरे…’

कमर्शियल LPG की बढ़ी कीमतों पर सरकार पर साधा निशाना

अजय राय ने शाम को मीडिया से बातचीत की थी. इसमें उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि हम तो शुरू से ही कहते आ रहे थे कि गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी और जैसे ही चुनाव और मतदान खत्म हुआ, आप उनकी चालाकी देख सकते हैं. सरकार ने मतदान खत्म होते ही, उन्होंने तुरंत रातों-रात कीमतें बढ़ा दीं.

 


Leave a Comment