‘मैं 13-14 घंटे भी काम करती हूं और…’, 8 घंटे काम करने की बहस पर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने दिया जवाब

टीवी इंडस्ट्री में 8 घंटे काम करने की बहस एक बार फिर चर्चा में है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए काम करना एक जुनून है. कई बार वो 12 घंटे से ज्यादा, यानी 13-14 घंटे तक भी शूट करती हैं. वो अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाती हैं और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देना उनके लिए नॉर्मल बात है.

8 घंटे काम को लेकर दीपिका की राय

8 घंटे काम को लेकर जब दीपिका से पूछा गया कि आपको लगता है कि बहुत सारे घंटे जो काम करते है, उसको लेकर बहुत सारी चर्चाएं चलती है. तब दीपिका ने जवाब दिया कि ‘मैंने 24 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था. इतने साल हो गए है और जितना मैं काम करूं, उतना कम लगता है. जब मैं 12 घंटे काम करती हूं और अगर मेरे सीन्स बचे होते है, तो मैं 13-14 घंटे भी काम करती हूं. मैं अपने कैरेक्टर में इतना ढल जाती हूं कि मुझे और परफॉर्म करने का मन करता है. मैं अपने काम में इतनी पैशनेट हूं कि मुझे उसमें टाइम नजर नहीं आती क्योंकि अगर आप कम टाइम दोगे, तो उसकी क्वालिटी कम हो जायेगी. साथ ही डायरेक्टर को उतना स्पेस नहीं मिलेगा डायरेक्टर को, सीन्स को और अच्छा शूट करने का.’ 

दीपिका ने आगे कहा, ‘मेरे दिमाग में काम के घंटों को लेकर ये सब चीजें आती ही नहीं है. हां, लेकिन जब आप बीमार होता है, परेशान होता है, फैमिली को जब टाइम देना होता है, तब ये चीजें लगती है. लेकिन टाइम रहते समझ में आ जाता है. हमलोगों का क्या है न, कि काम होता है तो बहुत होता है, नहीं तो नहीं होता है. इसीलिए जब भी मुझे ऐसी चीजें याद आती है कि आज मेरे लिए मुश्किल हो रहा है, तो मैं अपना डे वन याद करती हूं कि मैं ट्रेन से यहां आई थी और अब फ्लाइट से जाती हूं घर. मुंबई ने मुझे पैसा दिया है, नाम और शोहरत दिया है. आज लोग मुझे एक एक्ट्रेस के तौर पर जानते है. 5 मई को मैं यहां आई थी 2011 में, इसीलिए मुझे लगता है कि अभी तो और बहुत कुछ बाकी है. बहुत कुछ करके दिखाना है, अभी से थक जाऊंगी तो आगे क्या करूंगी.’ 

ये भी पढ़ें: Friday Box Office Live: बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ कर रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानें 4 बजे तक का कलेक्शन

दीपिका का करियर 

बता दें कि दीपिका सिंह ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी और उन्हें घर-घर पहचान शो ‘दीया और बाती हम’ से मिली, जिसमें उन्होंने संध्या राठी का किरदार निभाया था. इस शो ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई. शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष किया और मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत की. फिलहाल वो टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ‘किंग’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, हाथे थामे दिखे शाहरुख खान, केपटाउन से लीक हुई तस्वीरें


Leave a Comment