Raja Shivaji BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी बवाल काट रही ‘राजा शिवाजी’, शाम 5.30 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार

Raja Shivaji BO Day 2 Live: छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी भाषा में 1 मई 2026, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला है इसी के साथ इसने शानदार ओपनिंग की है. चलिए यहां जानते हैं रितेश देशमुख की ये फिल्म दूसरे दिन (पहले शनिवार) कितनी कमाई कर रही है? साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे

राजा शिवाजी’ के पहले दिन का कलेक्शन (Raja Shivaji BO Day 1)

  • ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 11.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
  • इसने मराठी वर्जन में 68 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 8 करोड़ कमाए.
  • जबकि हिंदी वर्जन में इसने 16 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ के ओपनिंग डे कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें:-EK Din BO Day 1:’राजा शिवाजी’ के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई

राजा शिवाजी’ के दूसरे दिन का कलेक्शन (Raja Shivaji BO Day 2 Live)
‘राजा शिवाजी’ ने शानदार ओपनिंग की है और उम्मीद की जा रही है कि रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को भी ये धमाल मचा देगी. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक शाम 5.30 बजे तक ‘राजा शिवाजी’ ने 3.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसकी दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 23.1 फीसदी दर्ज की जा रही है.  

राजा शिवाजी  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 11.35 करोड़ 32%
डे 2 3.99 करोड़ (शाम 5.30 बजे तक के आंकड़े) 23.7%
टोटल कलेक्शन 15.34 करोड़ रुपये  

राजा शिवाजी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा?
‘राजा शिवाजी’ ने जहां भारत में 11.35 करोड़ से ओपनिंग की तो वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 18 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 29.35 करोड़ रुपये रही.

राजा शिवाजी’ के बारे में
‘राजा शिवाजी’ 2026 में रिलीज़ हुई एक भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे रितेश देशमुख ने लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन से इंस्पायप है. जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे फिल्म के निर्माता हैं, जिन्होंने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर काम किया है. फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया है. वहीं संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

नोट:- राजा शिवाजी की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क के मुताबिक लिए गए हैं. फाइनल नंबर्स रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

 

Leave a Comment