शक्ति मोहन आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं. अपनी मेहनत से उन्होंने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में उनके साथ एक ऐसा खतरनाक हादसा हुआ था, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी. वो 7 महीने तक बेडरेस्ट पर थीं.
4 साल की उम्र में खतरनाक रोड एक्सीडेंट का शिकार हुईं शक्ति मोहन
कोरियोग्राफर शक्ती मोहन ने हाल ही में सिदार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में इस दर्दनाक किस्सें का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, ‘जब मेरा एक्सीडेंट हुआ मै रोड क्रॉस करके मुक्ति, जो शक्ति की बहन हैं, के नर्सरी जा रही थी. वो इस टाइम पर 2 साल की थी. तो उसको स्कूल से रोड क्रॉस करा के लाना था और मैं काफी एक्साइटेड थी. मैं राइट लेफ्ट दौड़ गई. तो एक बाइक आ रही थी और बाइक के पहिए में मेरा पैर घुस गया और पूरी तरह से मेरा लेफ्ट पैर टूट गया और बैक भी टूट गई थी.’
उन्होंने कहा, ‘मैं उस टाइम काफी खुश हुई कि अब मुझे स्कूल नहीं जाना पड़ेगा. और मुझे उस दर्द के बारे में कई इडिया नहीं था. लेकिन 7 महीने के लिए मैं सीधे बेड पर लेती रहती थी. यहां तक कि मैं बैठ भी नहीं पाती थी.’ उन्होंने कहा कि मैं ये चीज सोचती हूं कि अगर ये बाद में हुआ होता तो शायद मैं रिकवर भी नहीं कर पाती.
ये भी पढ़ेंः ‘न घर, न गाड़ी…बेटे को की सोच पर बोलें आर माधवन, तुलना पर जताई नाराजगी
डॉक्टर्स ने कही थी ये बात
शक्ति ने आगे बताया, ‘लेकिन डॉक्टर्स ने मेरे पेरेंट्स से कह दिया था कि वो अब कभी नहीं चल पाएगी. इस तरीके से पैर पूरा टूट चुका है.’ लेकिन उन्होंने और उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी. डांसर ने अपने परिवार की मदद से अपने पैरों पर भी खड़ी हुईं और आज इंडस्ट्री की जानी-मानी डांसर भी हैं.
ये भी पढ़ेंः तारा सुतारिया को मिला बड़ा मौका, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
बता दें, आज के समय में शक्ति किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कई टीवी डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया और बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2010 में डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 2′ से अपने करियर की शुरुआत की थी और वो शो विनर भी बनी थीं. ‘डांस इंडिया डांस’ जीतने के बाद शक्ति ‘दिल दोस्ती डांस’ में भी नजर आई थीं. साल 2015 में शक्ति मोहन ने साल 2015 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ बतौर जज नजर आई थीं