पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई है. पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी को 79 सीटों पर सिमटा कर रख दिया. इस बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ सत्ता बदलने के लिए नहीं, बल्कि बंगाल का खोया हुआ गौरव वापस लाने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही थी.
बंगाल में शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा
बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शपथ ग्रहण को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह होगा और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री की ओर से की जा चुकी है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर जनता की मांग थी और लोग चाहते थे कि इसे लागू किया जाए. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां रिकॉर्ड तोड़ वोट पड़ा था. इसका नतीजा ये हुआ कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में बंपर जीत हासिल करने में कामयाब हुई. इसके अलावा असम और पुडुचेरी में भी बीजेपी जीत हासिल करने में कामयाब रही. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के अलावा असम और पुडुचेरी में भी शानदार जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की है. हालांकि, इन सब के बीच पश्चिम बंगाल में मिली जीत के काफी ज्यादा मायने है. यहां 15 सालों से ममता बनर्जी की सरकार थी, जो आखिरकार खत्म हो गई.