बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के दुनियाभर में करोड़ों चाहने वाले हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक खास फैन को खो दिया. प्रयागराज की फैन शालिनी सिंह के निधन से वो बेहद भावुक हो गए. उन्होंने ब्लॉग शेयर किया और उन्हें अपने परिवार जैसा बताया और याद करते हुए गहरा दुख जताया.
फैन के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में फैन शालिनी सिंह को याद किया. उन्होंने दुख जताते हुए लिखा, ‘हमारी प्यारी परिवार जैसी शालिनी सिंह, इलाहाबाद (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं.’
उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे मौके हमेशा सबसे ज्यादा कठिन और दर्दनाक होते हैं, जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं होता. ऐसे समय में वो सिर्फ प्यार, दुआ और संवेदनाएं ही दे सकते हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं, हम सब प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और सुकून मिले, जिसकी वो हमेशा हकदार थी.’
ये भी पढ़ेंः संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 5 हफ्ते में ही इतना बदल गया चेहरा

बता दें अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी लाइफ से जुड़े एक्सपीरियंस और अपने मन की बाते शेयर करते रहते हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘रामायणम्’ में राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने की है जबरदस्त तैयारी, तरुण खन्ना ने किया दिलचस्प खुलासा
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. वहीं अब वो फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसे नाग अश्विन बना रहे हैं. इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे.
इसके अलावा वो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट 1’ में भी दिखाई दे सकते हैं, जिसे नितेश तिवारी बना रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. वहीं साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में होंगे.