अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो हर रोज यूट्यूब पर अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं. जहां उनके दोनों बेटे और पति परमीत सेठी भी हसी-मजाक करते नजर आते हैं. कुछ समय पहले जहां बड़े बेटे आर्यमान सेठी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगे थे, वहीं अब परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह के घर में एक और नए सदस्य की एंट्री हो गई है.
आयुष्मान ने गोद में उठाकर गर्लफ्रेंड की कराई एंट्री
इस बार छोटे बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा ने घर में कदम रखा, जिसे अर्चना पूरन सिंह ने जोरदार तालियों और खुशी के साथ वेलकम किया. आर्यमान सेठी के लेटेस्ट व्लॉग में समीक्षा के अपने बॉयफ्रेंड आयुष्मान के घर शिफ्ट होने की झलक देखने को मिली.
वीडियो में दोनों को उसके घर से सामान लेते हुए दिखाया गया, जिसमें एक बड़ा कॉफी मशीन भी शामिल था, जिसे समीक्षा खुद उठाए नजर आईं. मजाकिया अंदाज में कैमरे को दिखाते हुए उन्होंने कहा, ‘ये दहेज है,’ जिस पर आर्यमान हंसते हुए बोले, ‘पापा को इस कॉफी मशीन की बहुत जरूरत है.’
ये भी पढ़ेंः ‘इंटीमेट सीन से किया इंकार तो छिन गए रोल्स’ ‘अनवर’ फेम एक्ट्रेस नौहिद का खुलासा, बोलीं- ‘कॉन्ट्रैक्ट में किस सीन…’

अर्चना पूरन ने तालियां बजाते किया वेलकम
घर पहुंचते ही आयुष्मान ने समीक्षा को गोद में उठाकर अंदर एंट्री करवाई. बालकनी से ये नजारा देख रहीं अर्चना पूरन सिंह खुशी से तालियां बजाने लगीं और बोलीं, ‘ये देखो, ओह माय गॉड.’

बाद में समीक्षा ने ये किस्सा परमीत सेठी को सुनाते हुए कहा कि आयुष्मान उन्हें सोफे तक उठाकर लाए, क्योंकि उन्होंने बताया था कि जब उनके मम्मी-पापा की शादी हुई थी, तब पापा ने भी मम्मी को चार मंजिल तक गोद में उठाया था. इस पर परमीत ने मजाक में कहा, ‘जवान होने पर इंसान ऐसी कई बेवकूफियां करता है.’
ये भी पढ़ेंः जिम, पूल और गार्डन… अंदर से ऐसा दिखता है थलपति विजय का 80 करोड़ रुपये का आलीशान घर, देखें Inside फोटोज
फैंस कर रहे पसंद
बता दें, इस क्यूट मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर लोग आयुष्मान के इस रोमांटिक जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं. किसी ने इसे ‘बहुत स्वीट’ बताया, तो किसी ने लिखा कि ‘ऐसे ही अपनी पसंदीदा लड़की को ट्रीट करना चाहिए.’
वहीं, अर्चना पूरन सिंह ने 2024 में यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया, जहां वह फैमिली ट्रैवल और फूड चैलेंज से जुड़े वीडियोज शेयर करती हैं. उनके कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद आर्यमान ने भी अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी लाइफ और काम की झलक फैंस के साथ शेयर करना शुरू किया.