O’ Romeo Box Office : शाहिद का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘ओ रोमियो’, क्या बन पाएगी एक्टर की टॉप ओपनर?

धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 ने बॉलीवुड की सफलता का सिलसिला जारी रखा है. अब सबकी निगाहें वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर टिकी हैं. फिल्म को लेकर काफी बना हुआ है खासतौर पर इसके ट्रेलर और गानों ने ‘ओ रोमियो’ को लेकर माहौल बना किया है. ऐसे में क्या विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म शाहिद कपूर की भारत में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मों में जगह बना पाएगी.?

‘ओ रोमियो’ बन पाएगी शाहिद की टॉप ओपनर?
शाहिद कपूर बी टाउन के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं और अपने अब तक के करियर में वे कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा सक्सेस दिलाई थी. 2019 में रिलीज़ हुई यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म शुरू से ही ज़बरदस्त हिट रहा. इसने 20.21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन से शुरुआत की थी शाहिद की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई थी.

  • कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा ट्रेंड्स के हिसाब से, शाहिद कपूर की ये अपकमिंग फिल्म 5-7 करोड़ की रेंज में ओपन कर सकती है.
  • ऐसे में ये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनर तो नहीं बन पाएगी
  • ये फिल्म एक्टर की टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में लिस्ट में जरूरत शामिल हो सकती है.
  • इसका पहला टारगेट उनकी 2017 की फिल्म रंगून (6.07 करोड़) को हराना होगा, जिसने पिछले 9 सालों से टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हुई है!
  • एडवांस बुकिंग के रिस्पॉन्स के आधार पर, यह देखना होगा कि एक्शन थ्रिलर कितनी ऊपर तक चढ़ पाएगी. फिलहाल इसके शाहिद की टॉप 5 में एंट्री मुश्किल लग रही है

शाहिद कपूर की टॉप 10 सबसे ज़्यादा ओपनिंग वाली फिल्मों (कोईमोई के मुताबिक नेट कलेक्शन)

  1. कबीर सिंह – 20.21 करोड़
  2. पद्मावत – 19 करोड़
  3. शानदार – 13.10 करोड़
  4. आर… राजकुमार – 10.10 करोड़
  5. उड़ता पंजाब – 10.05 करोड़
  6. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया – 7.02 करोड़
  7. मौसम – 6.75 करोड़
  8. बत्ती गुल मीटर चालू – 6.76 करोड़
  9. हैदर – 6.14 करोड़
  10. रंगून – 6.07 करोड़

‘ओ रोमियो’ की सक्सेस वर्ड ऑफ माउथ पर करेगी डिपेंड
वहीं विशाल भारद्वाज  वैलेंटाइन डे से ठीक पहले अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज कर रहे हैं ऐसे में ‘ओ’रोमियो’ की सफलता दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करेगी. हालांकि ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन 2025 में रिलीज हुई ‘धड़क 2’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी कई रोमांटिक फिल्में दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रहीं. इसलिए बॉलीवुड के दीवाने टिकट बुक करने से पहले शुरुआती रिव्यू का बेसब्री से इंतजार करेंगे.

‘ओ रोमियो’ इस 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे. 

 

Leave a Comment