रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की कहानी दिन प्रतिदिन मजेदार होती चली जा रही है. अनुपमा ने फैसला कर लिया है कि वो अपने दुश्मनों की नाक में दम करके रहेंगी. इसी वजह से अब टीआरपी लिस्ट में शो की रेटिंग में थोड़ी सुधार देखने को मिल रही है. शो में अब तक आपने देखा कि पराग से अनुपमा बातें करती है.
राही को अनुपमा नहीं बताती है कि पराग बर्बादी के कागार पर पहुंच चुका है. वहीं, चॉल के लोग अनुपमा को घर से निकाल देते हैं. सड़क पर बैठकर अनुपमा खूब रोती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि रजनी को सबक सिखाने के लिए अनुपमा थाने पहुंच जाएगी.
रजनी चलेगी नई चाल
हालांकि, सबूत न मिलने की वजह से वो रजनी का कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी.उसके बाद अनुपमा से मिलने रजनी थाने में जाती है. रजनी कहती है कि अनुपमा उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है.अब अनुपमा को सबक सिखाने के लिए रजनी नई चाल चलने वाली है.
वो अनुपमा की जान लेने के लिए गुंडे हायर करेगी. अनुपमा को अपने रास्ते से हटाने के लिए रजनी बहुत नीचे गिरने वाली है.रजनी के इशारों पर अनुपमा पर जानलेवा हमला होगा. अनुपमा की जान लेने के रजनी सारी हदें पार करेगी. ऐसे में अनुपमा खुद की जान बचाने की कोशिश करने वाली है.
सही वक्त पर अनुपमा के पास पराग पहुंच जाएगा और वो उसकी हेल्प करेगा.अनुपमा पर हमला होने की बात सुनते ही प्रेरणा का दिमाग खराब हो जाएगा. वो अपनी मां को सबक सिखाने के लिए घर में चोरी करेगी.अनुपमा के लिए प्रेरणा एनओसी चुराने वाली है.पराग की वजह से अनुपमा बच जाएगी.
अनुपमा पर हमला होते ही शाह परिवार में हंगामा मचने वाला है. परिवार के सभी लोग मुंबई पहुंच जाएंगे.वहीं, राही एक बार फिर से अपनी मां के खिलाफ होने वाली है. उसको लगने वाला है कि अनुपमा की वजह से उसका परिवार सड़क पर आ गया है.दूसरी तरह भारती भी अपनी सास और पति के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनना चाहती है.
ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज से चंद घंटे पहले बड़ा झटका, सुबह के शो हो सकते हैं कैंसिल, चौंका देगी वजह