Border 2 BO Day 13: ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ से कांप रहा बॉक्स ऑफिस, 13वें दिन भी छाप डई, ‘स्काई फोर्स’ को छोड़ा पीछे

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपना दूसरा हफ्ता भी पूरा करने वाली है और देशभक्ति से भरपूर ये फिल्म अपनी रफ्तार जरा भी कम करने को तैयार नहीं दिख रही है. 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ हुई इस मच अवेटेड सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है और साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

बॉर्डर 2′ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है. 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि दूसरे हफ्ते में वीकडेज के कारण इसकी कमाई में गिरावट भी देखी गई लेकिन फिर भी इसने खूब नोट कूटे.

इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़, 9वें दिन 17.75 करोड़, 10वें दिन 22.5 करोड़, 11वें दिन 5.75 करोड़ और 12वें दिन भी 5.75 करोड़ की कमाई की है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 4.00 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 290.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ वर्सेस ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस
 ‘बॉर्डर 2’ की कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी रही. इसके बावजूद, इस वॉर ड्रामा ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को मात दे दी है. बता दें कि सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने ‘स्काई फोर्स’ के दूसरे बुधवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो सिनेमाघरों में इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है. ‘स्काई फोर्स’ ने सैकनिल्क के मुताबिक अपने दूसरे बुधवार को 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं इसके उल्ट ‘बॉर्डर 2’ की दूसरे बुधवार की कमाई 4 करोड़ रुपये रही है.

‘बॉर्डर 2’ को 300 करोड़ी बनने के लिए चाहिए कितने करोड़? 
‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन में अब हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है हालांकि ये फिल्म अपना 275 करोड़ का बजट पहले ही वसूल कर चुकी है. इन सबके बीच ये फिल्म अब 300 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. फिल्म ने 13वें दिन तक 290.75 करोड़ की कमाई कर ली है और 10 करोड़ और कमाते ही ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और इस माइलस्टोन को पार करने वाली साल 2026 की पहली फिल्म भी बन जाएगी. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी. 

 

 

Leave a Comment