Border 2 Box Office Day 15 Live: दो हफ्ते बाद भी नहीं थम रही ‘बॉर्डर 2’, 15वें दिन धुआंधार छाप रही नोट, जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन

Border 2 Box Office Day 15 LIVE: सनी देओल की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सक्सेसफुली सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब ये तीसरे वीक में एंट्री कर चुकी है. जहां धुआंधार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने पहले हफ्ते में भी खूब नोट छापे तो वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई. फिर भी इसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. अब जब अनुराग सिंह निर्देशित और सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है तो चलिए यहां ‘बॉर्डर 2’ के तीसरे फ्राइडे यानी 15 वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.  

 ‘बॉर्डर 2’ के 14 दिनों की कितनी रही कमाई?  (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

  • बॉर्डर 2 ने 30 करोड़ से ओपनिंग की थी.
  • इसके पहले हफ्ते की कमाई 224.25 करोड़ रुपये रही
  • वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये जोड़े
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म की दो हफ्ते की कुल नेट कमाई 294.4 करोड़ रही है.

‘बॉर्डर 2’ का 15वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 15)

ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे शुक्रवार को यानी रिलीज के 15वें दिन इस फिल्म ने शाम 6 बजे तक 1.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे तब तक इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिल सकता है.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 30  करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवा दिन 20 करोड़ 
छठा दिन  13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़ 
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौंवा दिन 17.75 करोड़ 
दसवां दिन 22.50 करोड़ 
ग्याहरवां दिन 5.75 करोड़ 
बाहरवां दिन 5.75 करोड़ 
तेहरवां दिन 4.15 करोड़ 
चौदहवां दिन 3.5 करोड़ रुपये 
पंद्रहवां दिन 1.42 करोड़ रुपये (शाम 5 बजे तक के आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 295.82 करोड़ 

 

‘बॉर्डर 2’ फिल्म की 15वें दिन की ऑक्यूपेंसी 
 ‘बॉर्डर 2’  की तीसरे शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 4.16 फीसदी दर्ज की जा रही है. ये दूसरे गुरुवार की तुलना में काफी कम ऑक्यूपेंसी है. 

मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ की 12 दिनों की कमाई
 ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हर दिन की कमाई के आंकड़े लगातार शेयर किए जा रहे हैं जिसके मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में 323.89 करोड़ की कमाई की है. मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक 

  • रिलीज के पहले हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ ने 244.97 करोड़ का कलेक्शन किया था
  • इसके बाद 8वें दिन इसने 12.53 करोड़, 9वें दिन 20.17 करोड़,  10वें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52 करोड़ और 12वें दिन 6.69 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं 13वें दिन मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 4.88 करोड़ रुपये है.
  • 14वें दिन फिल्म की कमाई 3.91 करोड़ रुपये बताई जा रही हैय
  • इसी के साथ मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिर  ‘बॉर्डर 2’ का  भारत में 14 दिनों का नेट कलेक्शन अब 323.89 करोड़ रुपये हो गया है.

Border 2 Box Office Day 15 Live: दो हफ्ते बाद भी नहीं थम रही 'बॉर्डर 2', 15वें दिन धुआंधार छाप रही नोट, जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट
‘बॉर्डर 2’ 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है और इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सपोर्टिंग कलाकारों में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी शामिल हैं. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

Leave a Comment