Dhurandhar 2 BO Day 8: ‘धुरंधर 2’ ने राम नवमी पर काटा गदर, 8वें दिन कर डाली बमफाड़ कमाई, मिट्टी में मिला दिए शाहरुख खान-प्रभास के रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास लिख रही है. इस फ़िल्म ने महज़ हफ्ते भर में सुपरफास्ट स्पीड से 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर कमाल कर डाला है. वहीं रिलीज के 8वें दिन राम नवमी के मौके पर भी ‘धुरंधर 2’ ने कमाल कर दिखाया है और छप्पर फाड़ कलेक्शन से एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया गै. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?  
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रफ्तार रोकने वाला कोई नहीं है. रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की यह ज़बरदस्त स्पाई थ्रिलर हर गुज़रते दिन के साथ लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रही है, और ऐसे कारनामे कर रही है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी हिंदी फ़िल्म ने अब तक नहीं किए हैं. सिर्फ़ सात दिनों में पूरे भारत में 600 करोड़ रुपये से ज़्यादा की शानदार कमाई करके कई ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ने अपना पहला हफ़्ता बेहद शानदार अंदाज़ में पूरा किया है. वहीं रिलीज के 8वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने धमाकेदार कमाई की है.

  • बता दें कि पहले हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने 624.47 करोड़ का कलेक्शन किया है
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 49.70 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 8 दिनों की कुल कमाई 674.17 करोड़ रुपये हो गई है.

‘धुरंधर 2’ ने जवान और कल्कि के उड़ाए चीथड़े
एक दिन भी ऐसा नहीं गया है जब ‘धुरंधर 2’ ने बड़े रिकॉर्ड अपने नाम ना किए हो. रिलीज के 8वें दिन ये फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करन वाली छठी फिल्म बन गई है. बता दें कि इसने दूसरे गुरुवार को सुबह तक ‘स्त्री 2’ की 627 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी थी. वहीं शाम में इसने ‘कल्कि 2898 एडी’ के भारत में 646.31 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ ही शाहरुख खान की ‘जवान’ के 640.25 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है. अब इसका अगला टारगेट आरआरआर के 782.20 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है.

अब, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में ‘धुरंधर 2’ से आगे सिर्फ़ एक ही बॉलीवुड फ़िल्म है और वह है इस फ़िल्म का पहला पार्ट. दिसंबर में रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ ने भारत में 895 करोड़ की कमाई करके इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान स्थापित किए थे. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक ‘धुरंधर 2’ अपने प्रीक्वल को भी मात दे देगी. 

धुरंधर 2 के बारे में सब कुछ
रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नज़र आए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी.  

 

Leave a Comment